यूपीपीजीएमई मामले में नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाए जाने के मामले में लखनऊ में केजीएमयू के स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। ये स्टूडेंट्स सीटों को लेकर हंगामा कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
प्रदर्शन करते मेडिकल स्टूडेंट
- फोटो : amar ujala
अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पीएमएस डॉक्टरों के लिए पीजी में 51 सीटें ही आरक्षित थीं, जिसे हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएस डॉक्टरों को आरक्षण देने के बजाय मेरिट में वेटेज देने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
3 of 4
प्रदर्शन करते मेडिकल स्टूडेंट
- फोटो : amar ujala
ऐसे में टॉप 200 की मेरिट में फ्रेशर्स एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए मात्र 11 सीटें ही बचेंगी। बाकी सीटें पीएमएस डॉक्टरों के पास ही चली जाएंगी। नई मेरिट लिस्ट में ओपेन कैंडिडेट जो इस समय टॉप पर है, वह खिसककर 129 नंबर पर चला जाएगा।
इसी को लेकर लखनऊ में टॉपर्स ने हंगामा किया। केजीएमयू के टॉपर्स ने टॉपर्स सड़क पर, हमारे करियर के साथ खिलवाड़ न करें जैसे पोस्टर्स के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को समझाने पुलिस भी पहुंची।