फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने दिए 30 हजार के चेक तो ऐसे थे लड़कियों के रिएक्शन, तस्वीरें

Wed, 17 Aug 2016 10:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बारहवीं में अच्छे नंबर लाने वाली छात्राओं को कन्या विद्या धन के चेक का वितरण किया। चेक पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश ने छात्राओं को चेक बांटें।
विज्ञापन

3 of 15
उन्होंने कहा, मुलायम सिंह सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत छात्राओं को दी जाने वाली रकम 20 हजार को बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया है, ताकि इनकी आगे की पढ़ाई में बाधा न आए।

4 of 15
मुख्यमंत्री ने कहा कि साथ ही इस योजना केक्रियान्वयन में बदलाव कर इसका वितरण पारदर्शी तरीकेसे किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 15
मुख्‍यमंत्री बोले कि समाज के हर वर्ग को सुलभ शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

6 of 15
तकनीकी व वैज्ञानिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मेधावी छात्रों को बेहतर कंपनी का लैपटॉप दिया था।
विज्ञापन

7 of 15
चेक पाने के बाद खुशी में इसे दिखातीं छात्राएं।

8 of 15
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अब कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को मुफ्त स्कूली बैग देने जा जा रही है।

9 of 15
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ डिंपल यादव भी मौजूद थीं।

10 of 15
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मौके पर अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

11 of 15
उन्होंने कहा कि यह योजना सभी के लिए है, जिससे कि छात्राओं को आगे बढ़ने में मुश्किल न हो।

12 of 15
इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश भाजपा पर निशाना साधने से भी नहीं चूके।

13 of 15
उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया वो अब सपा सरकार के काम में कमियां खोज रहे हैं।

14 of 15
इससे पहले माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव, समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

15 of 15
इस मौके पर राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन, वन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री साहब सिंह सैनी व जंतु एवं उद्यान राज्य मंत्री डॉ शिव प्रताप यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें