फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: पूर्व एसएसपी अनंत देव की बढ़ेंगी मुश्किलें, अब इस आईपीएस अधिकारी ने की...

Mon, 06 Jul 2020 11:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आईजी अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala
कानपुर की घटना में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट वायरल होने के बाद कानपुर नगर के पूर्व एसएसपी अनंत देव की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर सीओ की रिपोर्ट पर कार्रवाई होती तो शायद इतनी बड़ी घटना न घटती। आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पूर्व एसएसपी अनंत देव जो मौजूदा समय में डीआईजी एसटीएफ के पद पर तैनात हैं, के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएस अमिताभ ठाकुर
अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को पत्र लिखकर क्षेत्राधिकारी बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा के वायरल पत्र का हवाला देते हुए पूर्व एसएसपी अनंत देव की जांच कराए जाने की मांग की है। सीओ के पत्र में चौबेपुर थानाध्यक्ष विनय तिवारी और विकास दुबे के संबंधों का जिक्र है। विनय तिवारी पर विकास पर दर्ज मुकदमों में से गंभीर धाराओं को हटवाने का भी आरोप है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्र की फाइल फोटो व पूर्व एसओ विनय तिवारी - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष की कार्यशैली के कारण गंभीर घटना का जताया था अंदेशा
एसएसपी को लिखे पत्र में सीओ बिल्हौर ने लिखा है कि विकास दुबे जैसे अपराधी के खिलाफ थानाध्यक्ष द्वारा सहानुभूति बरतना व अब तक कार्रवाई न कराना विनय तिवारी की सत्यनिष्ठा को पूरी तरह संदिग्ध करता है। सीओ ने विनय तिवारी और विकास दुबे के यहां आने जाने का भी जिक्र किया है। पत्र में लिखा था कि यदि थानाध्यक्ष ने अपने कार्य प्रणाली में परिवर्तन न किया तो गंभीर घटना घटित हो सकती है। 

4 of 5
शहीद सिपाही बबलू कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विकास पर दर्ज मुकदमे की धाराओं में से धारा 386 हटाए जाने और मुकदमे में कार्रवाई ने करने पर विनय तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। लेकिन अनंत देव ने विनय तिवारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।  देवेंद्र मिश्रा की ओर से लिखा गया यह पत्र वायरल हो गया है। इसी पत्र के आधार पर अनंत देव के द्वारा कार्रवाई न करने को लेकर अब उनपर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीच में विनय तिनारी ग्रे जैकेट में - फोटो : अमर उजाला
थानेदारों की तैनाती में भी नियमों की अनदेखी की शिकायत 
सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों से यह भी शिकायत की गई थी कि कानपुर नगर में पर्याप्त संख्या में इंस्पेक्टर के रहने के बावजूद लगभग दर्जन भर थानों पर सब इंस्पेक्टर को थानाध्यक्ष बनाया गया था। ऐसा किन वजहों से किया गया था, इसकी भी जांच की मांग की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें