फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने आजादी के आंदोलन में गद्दारी की, अंग्रेजों से माफी मांगी: कन्हैया कुमार

Sun, 18 Sep 2016 10:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
देश में सबसे पहले सावरकर ने ही टू नेशन थ्योरी दी थी। उन्होंने ही कहा था कि भारत को हिंदू-मुसलमान के आधार पर बांट दिया जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ये वही संघ है, जिसके लोगों ने अंग्रेजों के साम्राज्यवाद से लड़ने की जगह उनसे माफी मांगी थी। इन्होंने देश की आजादी के लिए कोई योगदान नहीं दिया।
विज्ञापन

3 of 8
ये बातें जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने लखनऊ के रवीन्द्रालय में कही।

4 of 8
उन्होंने हिंदू महासभा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वही हिंदू महासभा है, जिसने देश को दो ‌टुकड़ों में बांटने की कोशिश की। सावरकर ने कहा था कि भारत को हिंदू-मुसलमान के आधार पर बांट देना चाहिए। सावरकर ने ही टू नेशन थ्योरी दी थी।
विज्ञापन

5 of 8
कन्हैया ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके लिए जो मोदी-मोदी करते हैं वो इसलिए कि एक दिन आपसे मिलें और आपके साथ सेल्फी लेकर करोड़ों का ठेका हासिल कर लें पर हमारे साथ जो आजादी-आजादी करते हैं वो देश को गरीबी और जातिवाद से आजादी की बात करते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
कन्हैया ने कहा कि मोदी जी, आपके साथ जुड़ने वाले लोग स्वार्थ भाव से जुड़ते हैं जबकि हमारे साथ के लोग देश के लिए लड़ते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कन्हैया ने कहा, संघ के लोगों ने आजादी के आंदोलन से गद्दारी की। अंग्रेजों से माफी मांगा। ये राजनीति ये लोग तबसे किए जा रहे हैं जबसे पैदा हुए हैं। लेकिन हमारी आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के लोग तब से लड़ रहे हैं जब से पैदा हुए हैं।
विज्ञापन

8 of 8
हमने पहले अंग्रेजों के साम्राज्यवाद से लड़ाई लड़ी और अब उस सोच से लड़ना चाहते हैं जो कि भारत की संप्रभुता को अमेरिका के हाथों गिरवी रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें