फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड में सबसे बड़ा सच, गिरफ्तार नहीं सरेंडर हुए आरोपी, वायरल ऑडियो से खुलासा

Thu, 24 Oct 2019 09:25 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी अशफाक का उसके घर से बातचीत करने का ऑडियो वायरल हुआ है। इस बातचीत से तो यह लग रहा है कि कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपी अशफाक व मोईनुद्दीन की गिरफ्तारी नहीं हुई बल्कि उन्होंने गुजरात एटीएस के सामने समर्पण किया।
 
विज्ञापन

2 of 6
kamlesh tiwari murder case - फोटो : पीटीआई
इस ऑडियो से यह भी साफ हो रहा है कि शाहजहांपुर पहुंचे दोनों आरोपी पहले लखनऊ आने वाले थे पर अशफाक के पिता व उसकी पत्नी के दबाव में वे गुजरात पहुंच गए। बातचीत में यह भी साफ हो रहा है कि अशफाक के परिवार के सदस्य गुजरात एटीएस के संपर्क में थे और परिवारवालों से गुजरात एटीएस संपर्क में थी व आरोपियों को गुजरात ही बुलाने की कोशिश की जा रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
kamlesh tiwari murder case - फोटो : पीटीआई
ऐसे में यह भी अंदेशा हो रहा है कि आरोपी और उनके परिवारी जन यूपी पुलिस के एनकाउंटर से बचना चाह रहे थे। इसी वजह से उसे गुजरात बुलाया जा रहा था। इससे यह तो पुख्ता हो गया है कि शाहजहांपुर में एक होटल के सामने सीसीटीवी फुटेज में देखे जाने वाले यही दोनों आरोपी थे। दो दिन पहले तक यूपी एटीएस सीसीटीवी फुटेज को लेकर बहुत मुतमईन नहीं थी।

4 of 6
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : ANI
अशफाक व उसके घरवालों के संवाद से गुजरात एटीएस के आरोपियों को गिरफ्तार करने के दावे पर तो सवाल उठ ही रहे हैं साथ ही यूपी पुलिस पर भी गुजरात पुलिस की कहानी को सही ठहराने की वजह से सवालिया निशान लग रहा है। जो ऑडियो वॉयरल हुआ है उसके संवाद यह हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
कमलेश तिवारी हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अशफाक की पत्नी : हैलो
अशफाक : हा सलाम वाले कुम
पत्नी : वाले कुम सलाम
अशफाक : हां आमिन
पत्नी : कहां हो मेरी जान कहां हो
अशफाक : हम लोग कल लखनऊ पहुंच जाएंगे, बराबर, तो पापा को बोल दो
पत्नी : पर प्लीज तुम यहां आ जाओ वहां क्यूं जा रहे हो
अशफाक : वहां जाना पड़ेगा
पत्नी : हां तो ठीक है न हम यहां से प्रोसेस करेंगे, हम सब कर के रखे हैं तुम्हारे लिए, प्लीज यहां आ जाओ न
अशफाक : पासिबल ही नहीं है
पत्नी : क्यूं पासिबल नहीं है
अशफाक : पप्पा
पत्नी : हां हैं पप्पा अभी हमारे साथ, दें पापा को, दें पापा को, बात करोगे
अशफाक : हां दो
पापा : सलाम वाले कुम बेटा
अशफाक : वाले कुम सलाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हत्यारे - फोटो : अमर उजाला
पापा : बेटा यहां कुछ भी करके, अल्लाह अच्छा करेगा तेरा बेटा, यहां आ जा बेटा, तुम कहो तो तुमको आ कर ले जाएंगे
अशफाक : हां तो हम लोग अभी जा रहे हैं, शाहजहांपुर रुके हैं, हम लोग लखनऊ कल चले जाएंगे
पापा : न बेटा वहां मत जाओ ये साइड आ जाओ वो लोग न बुलाएं हमको बेटा समझ तू बात को। हम जा के आए उनके वहां
अशफाक : किसके वहां
पापा : एसपी क्या बोलते हैं उसको एटीएस, सब वहां प्रोसीजर हो गई है। खाली बोले हैं यहां बुला लो उसको कुछ भी करके
अशफाक : सब साथ हैं
पापा : एटीएस एटीएस अहमदा.. एटीएस को जाकर आ गए, तू हां आ जा बेटा कुछ भी करके और कुछ नहीं
अशफाक : चलो
पापा : चालू रख
अशफाक : हैलो
पत्नी : हां
अशफाक : बाद में फोन करता हूं
पत्नी : करोगे न
अशफाक : अरे ये दूसरे का फोन है
पत्नी : करोगे न लेकिन करना तुम फोन प्लीज,
अशफाक : हां पक्का पक्का
पत्नी : तुम अच्छे हो
अशफाक : हां अल्लाह का शुक्र है
पत्नी : हम लोग तुम्हारे साथ हैं, तुम किसी भी तरह यहां आ जाओ, आओगे न
अशफाक : बेफिक्र रहो
पत्नी : आओगे न
अशफाक: हां ठीक है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें