फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड: आसिम से बोला आरोपी अशफाक- 'देख लिया न जिगर', पुलिस भी हैरान

Sat, 26 Oct 2019 10:32 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
कमलेश तिवारी की हत्या के बाद साजिशकर्ता आसिम के सामने आते ही हत्या के आरोपी अशफाक ने कहा कि, ‘देख लिया न जिगर।’ उसकी यह बात सुनते ही पुलिसकर्मी चौंक गए। दोनों को तत्काल अलग-अलग ले जाया गया। बाद में पता चला कि अशफाक ने कुछ महीने पहले जब आसिम से कमलेश तिवारी को उसके गुनाह की सजा देने की चर्चा की थी तब उसने इस काम में बहुत रिस्क बताया था। आसिम ने कहा था कि, ‘ये जिगरवालों का काम है। तुम इतनी हिम्मत जुटा पाओगे।’ उस वक्त तो अशफाक कुछ नहीं बोला था। बृहस्पतिवार रात आसिम के सामने आने पर उसने कहा, देख लिया न जिगर। जो सोचा था, आखिर कर दिखाया।
विज्ञापन

2 of 5
kamlesh tiwari murder case - फोटो : पीटीआई
रिमांड पर जेल से आए हत्यारोपी, चाकू बरामद करने के लिए निकली टीमें
हत्या के आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन को शुक्रवार सुबह दो दिन की रिमांड पर जेल से बाहर ले आया गया। नाका पुलिस ने दोनों से हत्या में इस्तेमाल दूसरे चाकू के बारे में पूछताछ की। खून से सना एक चाकू होटल के कमरे में ही बरामद हो गया था। हत्यारोपियों के पास एक और पिस्टल होने की बात भी सामने आई थी, जिसके बारे में उनसे जानकारी की जा रही है। फिलहाल, हत्यारोपियों ने चाकू फेंकने वाली जगह के बारे में जानकारी दे दी है। देर रात पुलिस टीम दोनों को उनकी बताई गई जगह पर ले गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक चाकू बरामद नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

3 of 5
kamlesh tiwari murder case - फोटो : पीटीआई
महिला के बारे में जानकारी से किया इनकार
अशफाक और मोइनुद्दीन ने पूछताछ बताया कि उन्हें कमलेश के घर व ऑफिस के बारे में कुछ पता नहीं था। कमलेश को फोन करके पूछा तो उसने लोगों से पूछते-पूछते आने की बात कही। दोनों पूछते हुए ही खुर्शेदबाग इलाके तक पहुंच गए। अशफाक ने बताया कि रास्ते में एक महिला मिली जिससे उन्होंने कमलेश तिवारी और हिंदू समाज पार्टी के कार्यालय के बारे में पूछा। महिला ने जानकारी से इनकार कर दिया था। दोनों ने अलग-अलग हुई पूछताछ में संदिग्ध महिला से पहले से कोई जान-पहचान होने की जानकारी नहीं दी।

4 of 5
कमलेश तिवारी हत्याकांड - फोटो : ANI
कमलेश के कर्मचारी, होटल स्टाफ और दवा दुकानदार से कराई जाएगी पहचान
हत्यारोपी अशफाक और मोइनुद्दीन की कमलेश के कर्मचारी सौराष्ट्रजीत सिंह, होटल खालसा इन के रिसेप्शनिस्ट समेत अन्य कर्मचारी व गणेशगंज के दवा दुकानदार से पहचान कराई जा सकती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमलेश की हत्या के घटनाक्रम जानने के लिए हत्यारोपियों को उनके खुर्शेदबाग स्थित घर पर भी ले जाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमलेश तिवारी हत्याकांड के साजिशकर्ता - फोटो : ANI
उधर, शुक्रवार दिनभर कमलेश की हत्या की साजिश रचने वाले गुजरात के सूरत निवासी रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद, मौलाना मोहसिन शेख और फैजान यूनुस, नागपुर के सैय्यद आसिम अली और हत्यारोपी सूरत निवासी अशफाक और मोइनुद्दीन के अलावा उनकी मदद करने के आरोपी बरेली के कैफी अली, वकील नावेद व लखीमपुर के पलिया निवासी रईस से अलग-अलग व एक साथ बैठाकर पूछताछ की गई। सभी नौ लोगों को नाका थाना भी लाया गया। दोपहर को एसआईटी प्रभारी आईजी रेंज एसके भगत ने नाका थाना पहुंचकर विवेचना और कार्रवाई की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें