केंद्र के खिलाफ यूपी में जबरदस्त माहौल, सड़कों पर व्यापारी, तस्वीरें
Mon, 04 Apr 2016 10:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
सोने पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने से नाराज सराफा कारोबारी सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोमवार को कारोबारियों ने पूरे यूपी में बंद का आह्वान किया, जिसका मिलाजुला असर रहा।
लखनऊ में सर्राफा कारोबारियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
कारोबारियों ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मार्च निकाला और राजभवन का घेराव करने जा रहे थे।
हालांकि, उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया।
इस दौरान कारोबारियों व पुलिसकर्मियों में कई जगह भिड़ंत भी हुई।
पुलिस को हल्का बल प्रयोग किया।
बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
...लोग सड़कों पर क्रिकेट खेलते रहे।
अमीनाबाद में दोपहर के बाद कुछ दुकानें खुल गईं।