लखनऊ से इलाहाबाद का हवाई सफर गुरुवार से शुरू हो जाएगा। टाइमिंग व किराया देखने के लिए आगे की स्लाइड पर क्लिक करें।
विज्ञापन
2 of 7
money
‘उड़ान’ योजना के तहत जेट एयरवेज की सीधी सेवा शुरू होने से सिर्फ 1.05 घंटे में इलाहाबाद पहुंचा जा सकेगा। फ्लाइट का किराया 1,385 रुपये है। एटीआर श्रेणी के विमान में 72 सीटें होंगी।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : डेमो
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) यानी ‘उड़ान’ योजना के तहत कुंभ से पहले इलाहाबाद से लखनऊ के लिए पहली सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। अमौसी हवाई अड्डे से 14 जून की सुबह 6.50 बजे इलाहाबाद के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइट (9डब्लू 3555) रवाना होगी, जो सुबह 7.55 बजे इलाहाबाद एयरपोर्ट पहुंचेगी।
4 of 7
- फोटो : डेमो
वहीं, इलाहाबाद से लखनऊ के लिए दोपहर 12.40 बजे रवाना होने वाली जेट की फ्लाइट (9डब्लू 3556) दोपहर दो बजे अमौसी पहुंचेगी। इसका भी किराया 1,385 रुपये है। एयरलाइन एटीआर श्रेणी का विमान इस्तेमाल करेगी, जिसमें 72 सीटें होंगी। जेट एयरवेज को नागपुर, इंदौर और बरेली में भी विमान संचालन का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो
‘उड़ान’ योजना में यात्रियों को सस्ती दरों पर टिकट मुहैया कराया जाएगा। लिहाजा सरकार इन उड़ानों के लिए विमानन कंपनियों और हेलीकॉप्टर परिचालकों को सब्सिडी उपलब्ध कराएगी, जिस पर करीब 620 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इतना ही नहीं ‘उड़ान’ के तहत देश में 43 हवाईअड्डों और हेलीपैड को जोड़ने की तैयारी है। वहीं, इस्तेमाल में नहीं आ रहे एयर स्ट्रिपों को भी दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : डेमो
यहां भी शुरू होंगी ‘उड़ान’
जेट एयरवेज ‘उड़ान’ योजना के तहत गुरुवार को इलाहाबाद से पटना के लिए भी फ्लाइट शुरू करेगा। वहीं, 16 जून को इलाहाबाद से नागपुर व इंदौर की उड़ानें शुरू होंगी। स्पाइसजेट तीन जुलाई से कानपुर से दिल्ली रूट पर फ्लाइट शुरू करेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में घरेलू हवाई यातायात में 64 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इससे एयरलाइनों का रुझान छोटी दूरी की फ्लाइटों में बढ़ा है।
इतने रूट की मिली है मंजूरी
‘उड़ान’ योजना के तहत दूसरे चरण में इंडिगो को 20, स्पाइसजेट को 17 और जेट एयरवेज को चार मार्गों के लिए मंजूरी मिली है। छोटे विमानों का संचालन बढ़ने से यात्रियों को सस्ती फ्लाइटें मिलेंगी।