राज्यसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवार जया बच्चन ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। वे दोपहर 12:50 बजे विधानभवन के सेंट्रल हॉल पहुंचीं और निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र का सेट सौंपा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नामांकन दाखिल करतीं जया बच्चन
इस दौरान सांसद डिम्पल यादव, सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय सहारा, सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, अभिषेक मिश्रा, एसआरएस यादव समेत कई विधायक मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 5
जया बच्चन
सपा की मौजूदा राज्यसभा सदस्य जया का तीसरा कार्यकाल 3 अप्रैल को पूरा हो रहा है। पहली बार सपा से वह 2004 में राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद 2006 और 2012 में सपा से ही राज्यसभा सदस्य चुनी गईं।
4 of 5
jaya bachchan
- फोटो : amar ujala
नामांकन के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में जया बच्चन ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आभार जताया। वरिष्ठ नेताओं को नजर अंदाज तक राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर जया ने पलटकर पूछा कि क्या मैं वरिष्ठ नहीं हूं? सपा से नरेश अग्रवाल व किरनमय नंदा को राज्यसभा टिकट का दावेदार माना जा रहा था।