सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत की। सीएम ने बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एकता शांति दौड़ का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंत्रियों समेत सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 of 8
hemvati nandan bahuguna
- फोटो : amar ujala
विधान भवन के तिलक हॉल में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहुगुणा जी एक महान व्यक्तित्व के स्वामी रहे। वह गरीबों, वंचितों और मजदूरों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और जरूरतमंदों के हित में गुजार दिया लेकिन आश्चर्य की बात है कि लखनऊ में उनकी कोई मूर्ति ही नहीं है।
विज्ञापन
3 of 8
hemvati nandan bahuguna
- फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा कि ये उन लोगों की मानसिकता को दर्शाता है कि जो चाहते हैं कि सिर्फ उनका ही परिवार ही सत्ता में रहे। योगी ने कहा कि बहुगुणा की स्मृति में छात्रों, नौजवानों, मजदूरों के बीच कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
4 of 8
hemvati nandan bahuguna
- फोटो : amar ujala
हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री व कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि पिताजी को देश के प्रति अटूट आस्था थी। उनका स्वाभिमान ही हमारी धरोहर है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आभारी हूं, जो आज पिताजी के नाम पर डाक टिकट जारी कर सम्मान दे रहे हैं। इससे पहले कभी उनके कार्य को तरजीह नहीं दी गई।
विज्ञापन
5 of 8
hemvati nandan bahuguna
- फोटो : amar ujala
वहीं, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ से बहुगुणा जी का करीबी रिश्ता रहा है। जनता के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी ही उनकी पहचान थी।
विज्ञापन
6 of 8
hemvati nandan bahuguna
- फोटो : amar ujala
इस मौके विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, गोपाल टंडन, चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया। नंद गोपाल नंदी, रमापति शास्त्री मौजूद रहे. इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने पूर्व सीएम को याद किया। बता दें कि जन्मशताब्दी वर्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
hemvati nandan bahuguna
- फोटो : amar ujala
हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के शुभारंभ पर 1090 चौराहे से कालीदास चौराहे तक एकता शांति दौड़ आयोजित की गई।