फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gomati River: जलकुंभी में खो गई लखनऊ की पहचान गोमती, तस्वीरों में देखें बदहाल स्थिति

Mon, 04 Jul 2022 05:03 PM IST
ishwar ashish कुलदीप सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
gomati river - फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ की पहचान गोमती नदी मानो कहीं खो गई है। दूर-दूर तक जलकुंभी ही नजर आती है। (सभी तस्वीरें- कुलदीप सिंह।)

यह सब तब है जब गोमती की सफाई के लिए हर साल जोर-शोर से अभियान चलाया जाता है। अब तक कई बार सफाई के लिए बजट जारी किया जा चुका है।

ये तस्वीर कुड़िया घाट के पास बने नए फ्लाईओवर की है। जहां पर नदी नजर ही नहीं आ रही है। दूर से देखने पर लगता है कि जैसे यह घास का हरा मैदान हो।

जब भी लखनऊ का जिक्र आता है यहां की नजाकत और नफासत के साथ ही गोमती का भी जिक्र आ जाता है पर शहर की इस पहचान की बिल्कुल भी परवाह नहीं की जा रही है। कुछ जगहों पर तो ऐसा ही नजर आता है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
ये दृश्य कुड़ियाघाट का है। यहां पर नदी में हरतरफ जलकुंभी ही नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है कि जैसे गोमती नदी कहीं गायब हो गई हो।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
गोमती को साफ करने के लिए न जाने कितनी बार अभियान चलाए गए पर नतीजा सिफर ही रहा। कभी स्वयं सेवी संगठनों ने, कभी विश्वविद्यालय के छात्रों ने तो कभी सरकार की तरफ से सफाई अभियान चलाया गया पर आज की हालत ये है कि यहां नदी नजर ही नहीं आ रही है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
ऐसी स्थिति में यहां पर नाव चला पाना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
गोमती लखनऊ की पहचान है पर लगता है कि इसकी फिकर ही किसी को नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें