भक्तों को आशीष और उनको दर्शन देने के लिये साल में एक बार बलभद्र और सुभद्रा के साथ भगवान जगन्नाथ बुधवार को मंदिर से बाहर नगर भ्रमण पर निकले।
विज्ञापन
2 of 12
सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी, बारिश-बौछारों के बीच भगवान जगन्नाथ का रथ नगर में तमाम स्थानों से गाजे-बाजे से निकला।
विज्ञापन
3 of 12
भगवद जैकार और रस्सों से रथ को नंगे पैर खींचते भक्तों का रेला सड़कों पर सुबह से लेकर शाम तक दिखा। डालीगंज राधामाधव मंदिर में सुबह रथयात्रा में राज्यपाल रामनाईक पहुंचे। आरती के बाद यात्रा रवाना की। (भगवान जगन्नाथ की आरती करते राज्यपाल राम नाईक व मंत्री अभिषेक मिश्रा)
4 of 12
शाम से पहले अमीनाबाद मारवाड़ी गली से शुरू हुई रथयात्रा का दौर देर रात नगर भ्रमण के बाद ही अमीनाबाद मारवाड़ी वाली गली मंदिर में वापस पहुंची।
विज्ञापन
5 of 12
गुडंबा, डालीगंज माधव मंदिर, चौपटिया, मोतीनगर गौड़ीय मठ और ऐशबाग से रथ यात्रायें सुबह से शाम तक निकलीं। भक्तों को रास्ते में चना, मूंग, मोठ की अंकुरित दालों के अलावा जामुन, पंचमेवा का महाभोग बंटा।
विज्ञापन
6 of 12
रथयात्रा के साथ भारी संख्या में भक्त नाचते-गाते निकले। रथयात्रा के दौरान 1100 थालों से सामूहिक आरती की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
7 of 12
रथयात्रा में झूमते भगवान जगन्नाथ के भक्त।
8 of 12
10 फीट ऊंचे रथ पर विराजे भगवान, भक्तों ने खींचा रथ
अमीनाबाद के मारवाड़ी वाली गली मंदिर से स्व. महंत शत्रुघभन दास कमेटी जगन्नाथ रथ यात्रा कमेटी की ओर निकली 92वीं रथयात्रा पूजा-पाठ के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद मुख्य सड़क पर आई।
9 of 12
10 फीट से ज्यादा ऊंचे रथ पर छत्र संग भगवान केविग्रह स्वरूप विराजे। फूलों से सजा मुख्य रथ सबसे पीछे रहा।
10 of 12
अन्य झांकियों के साथ 20 रथों पर बच्चे देवी-देवताओं का स्वरूप धर विराजे। घोड़ों के अलावा दो बैंड बाजे भी रहे।
11 of 12
यात्रा अमीनाबाद से गणेशगंज, नाका हिंडोला चौराहा, बासमंडी चौराहा, लाटूश रोड, कैसरबाग सब्जी मंडी, कैसरबाग चौराहा, नजीराबाद, अमीनाबाद हनुमान मंदिर होते हुये देर रात वापस मंदिर पहुंची।