फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी जमाने में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल था आईएस आतंकी अबू यूसुफ का परिवार, हिंदू धर्म स्थल को दान में दी थी जमीन

Sat, 29 Aug 2020 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
विज्ञापन
1 of 7
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
आईएसआईएस की नीतियों से प्रभावित होकर जिस अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम ने देश को दहलाने की साजिश रची उसका परिवार क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल था। परिवार किसी जमाने में जमीदार था। पांच गांवों में परिवार की जमीन थी। करीब तीन दशक पहले परिवार ने गांव के पूरब में हिंदू धर्म स्थल के लिए जमीन दान में दी थी। बेटे की करतूतों से पूरा परिवार शर्मिंदा है और उसकी साख पर भी बट्टा लग गया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
आतंकी यूसुफ का गांव - फोटो : अमर उजाला
गांव वालों ने बताया कि यूसुफ के बाबा वकील खां की क्षेत्र के हिंदू व मुसलमानों में काफी अच्छी छवि थी। गांव के पूरब की तरफ हिंदू धर्म स्थल काली मंदिर उनकी जमीन में बना था। उन्होंने करीब 400 फीट जमीन स्वेच्छा से दान दे दी। यूसुफ के चाचा रिटायर्ड सिक्यूरिटी अफसर वसीम खान ने जब यह जमीन बीते दिनों बेची तो उन्होंने भी काली माता मंदिर की जमीन को नहीं बेचा। इस तरह की छवि वाला परिवार अब बेटे की करतूतों से आहत है। परिजनों का कहना है कि बेटे ने पूर्वजों की छवि को धूल में मिला दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 7
यूसुफ का गांव - फोटो : अमर उजाला
झुंझलाहट में सस्ता दे देता था सामान
यूसुफ अपनी साजिश छिपाने के लिए हाशिमपारा बाजार में कास्मेटिक की दुकान करता था। अस्पताल के लोग बताते हैं कि वह दुकान पर भी अपनी धुन व मोबाइल में व्यस्त रहता था। दुकान पर यदि कोई ग्राहक यह कहता था कि यह सामान आप 20 रुपये में दे रहे हैं वहां 15 रुपये में ही मिल रहा है तो वह झुंझला जाता था और सामान 10 रुपये में ही बेचकर ग्राहक को दुकान से चलता कर देता था।
 

4 of 7
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
आतंकी साजिश का पता लगाने में नाकाम कोतवाल सहित पांच सस्पेंड
वहीं, बढ़ाया भैसाही जैसे छोटे से गांव में आतंक की बड़ी साजिश रची जाने का पता लगा पाने में नाकाम पुलिस वालों पर एसपी की गाज गिरी है। एसपी ने तत्कालीन कोतवाल, बीट दारोगा सहित पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में एलआईयू का बीट सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन

5 of 7
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
विदित हो कि गत 21 अगस्त को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के धौला कुआं थाना क्षेत्र में दो प्रेशर कुकर बम और साथियों के साथ बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़ाया भैसाही निवासी अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम को गिरफ्तार किया था। गांव में दिल्ली पुलिस, यूपीएटीएस तथा स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर उसके घर से विस्फोटक, फिदायीन जैकेट सहित तमाम घातक सामग्री बरामद की थी।
विज्ञापन

6 of 7
आतंकी यूसुफ के घर से बरामद विस्फोटक व अन्य सामान - फोटो : एएनआई
पूछताछ में उसने बताया कि अप्रैल 2020 में उसने गांव में ही विस्फोट कर बम का परीक्षण किया था। इस विस्फोट को उतरौला कोतवाली पुलिस को भनक नहीं लग पाई थी। एसपी देवरंजन वर्मा ने इस घटना को पुलिस की घोर लापरवाही माना है। पुलिस ने इतनी बड़ी आतंकी साजिश को कोई भी सूचना नहीं इकट्ठा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
isis terrorist abu yusuf - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
एसपी ने लापरवाही के लिए तत्कालीन उतरौला कोतवाल अनिल यादव, हल्का प्रभारी बीट दरोगा शशिभूषण पांडेय, बीट सिपाही अनिल यादव व पंकज कुमार तथा एलआईयू के बीट सिपाही अनिल यादव को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी लोगों के खिलाफ अग्रिम जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें