फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली पहली महिला बनीं IPS अपर्णा

Wed, 27 Sep 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने एक और चोटी माउंट मनास्लू फतह कर यूपी पुलिस का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही वह दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। उन्होंने 25 सितंबर को 26 हजार 781 फिट ऊंची चोटी पर सुबह 10 बजे देश का तिरंगा व यूपी पुलिस का झंडा फहराया।
विज्ञापन


अपर्णा कुमार की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि अपर्णा ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 2002 बैच की आईपीएस अपर्णा कुमार इसी महीने की 12 तारीख को इस मिशन पर निकलीं थीं।

अपर्णा सात में से छह महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। उन्होंने पिछले साल मई में एवरेस्ट पर फतह हासिल की थी।

अपर्णा इस समय डीआईजी पीएसी के पद पर तैनात हैं। वह इससे पहले यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐलब्रस, अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो, अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन को भी फतह कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें