हत्या के दौरान मोइनुद्दीन के हाथ में लगी गोली, अशफाक चाकू से जख्मी
कमलेश की हत्या की वारदात को अंजाम देते वक्त अशफाक और मोइनुद्दीन दोनों के हाथों में चोट आई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोइनुद्दीन के हाथ की एक अंगुली में गोली लगी थी जबकि अशफाक का हाथ उसी के चाकू से जख्मी हो गया था।
पुलिस के मुताबिक, हत्यारों में से एक ने कमलेश का मुंह दबोच रखा था। इसी दौरान गोली चली, जिसमें मोइनुद्दीन जख्मी हो गया। यह भी हो सकता है कि हड़बड़ी में फायर करने से हत्यारा खुद ही जख्मी हो गया हो। हालांकि, मौके पर सिर्फ एक ही खोखा मिला था, जिससे सिर्फ एक गोली चलने की बात सामने आई है। गोली कैसे लगी? इस बारे में दोनों के लखनऊ आने के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी।