फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्वस्थ व निरोगी काया के लिए पूरी दुनिया में लगे आसन

Thu, 21 Jun 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
योगा डे
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन दुनिया भर के देशों में किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजभवन में योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल के साथ सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 8
योगा डे
राजधानी के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों में भी छात्र और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का यह दुनिया भर में चौथा आयोजन था।
विज्ञापन

3 of 8
योगा डे
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को पूरी दुनिया में मान्यता दिलायी है। योग हजारों साल से भारतीय संस्कृति में है। कुछ लोग कहते हैं ऋगवेद में इसका उल्लेख है, पतंजलि में इसकी विस्तृत व्याख्या है।

4 of 8
योगा डे
प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में योग की महत्ता बतायी थी, जिसके बाद 177 देशों ने इसे तुरंत समर्थन दिया था। पहली बार साउदी अरब की योग प्रशिक्षिका नउफ मारवई को पद्मश्री दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
योगा डे
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि शुरुआत के दो साल राजभवन के बाहर योग दिवस मनाया। पिछले साल 7 जून को और इस साल राजभवन के बगीचे में योगाभ्यास हो रहा है। योग विश्व को भारतीय संस्कृति की देन है। 
विज्ञापन

6 of 8
योगा डे
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि 192 देश एक साथ आज योग कर  रहे हैं। इससे भारत की परंपरा समृद्ध होते दिख रही है। योग के अंत:करण में भारत की आत्मा बसी है। भारत के हजारों वर्षों के शोध के फलस्वरूप योग विकसित हुआ है।
विज्ञापन

7 of 8
योगा डे
रामकृष्ण मठ, निराला नगर लखनऊ में योग शिविर सामान्य योग अभ्यास (प्रोटोकाल) के साथ मनाया गया। यहां एक महीने से योग शिविर चल रहे थे। सुबह करीब 6 बजे से 8 बजे तक लखनऊ व आस-पास से आये हुये लगभग 200 से अधिक लोगों ने योग शिक्षक दिनेश कुमार मौर्य, संध्या यादव, विवेक पांडेय, उनकी टीम ने योग अभ्यास करवाया। 
विज्ञापन

8 of 8
योगा डे
महानगर केएल-पार्क में मंदाकिनी, रान मौर्या, ईला मिश्रा की अगुवाई में तमाम निवासियों ने रोाजना की तरह ही योग अभ्यास किये। यहां सभी ने करीब सवा घंटे तक योगा प्रोटाकाल के तहत योग किये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें