शताब्दी एक्सप्रेस में मिल फूड पैकेट में कीड़ा निकलने का मामला बुधवार को सामने आया है। लखनऊ में तैनात सिंचाई विभाग के इंजीनियर गाजियाबाद से लखनऊ आ रहे थे। उन्होंने कोच अटेंडेंट से शिकायत पुस्तिका मांगी तो उसने मना कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
इडली में कीड़ा
- फोटो : amar ujala
यात्री ने रेल मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। दिल्ली से लखनऊ आ रही ट्रेन संख्या 12004 शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को दिए जा रहे फूड पैकेटों की गुणवत्ता बुधवार को कठघरे में आ गई।
विज्ञापन
3 of 6
इडली में कीड़ा
- फोटो : amar ujala
गाजियाबाद से लखनऊ आ रहे एपी सेन रोड निवासी सिंचाई विभाग में सहायक इंजीनियर एसके सिन्हा पत्नी, बेटे, बहन, भांजी व अन्य के साथ सी-1 कोच पर सफर कर रहे थे। एसके सिन्हा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे अलीगढ़ पहुंचने पर कोच में उन्हें फूड पैकेट्स दिए गए।
4 of 6
वेंडर
- फोटो : amar ujala
भांजी के लिए उन्होंने इडली ली। फूड पैकेट खोलने पर उसमें कीड़े निकले, जिसकी जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। कोच अटेंडेंट से शिकायत पुस्तिका मांगी, पर उसने देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
मैसेज
- फोटो : amar ujala
मिन्नतें कर माफी मांगने लगा और फूड पैकेट वापस ले लिया। जब रेल मंत्रालय में शिकायत करने की बात कही तो कर्मचारी गिड़गिड़ाने लगे। उन्होंने मामले की शिकायत ट्विटर व हेल्पलाइन के जरिए रेल मंत्रालय से करने की बात कही है।
शताब्दी में पैंट्री का काम दिल्ली की संस्था देखती है। अगर, खाने के पैकेट में कीड़े निकले हैं और कोच अटेंडेंट ने शिकायत पुस्तिका नहीं दी है तो शिकायत ऑनलाइन भी दर्ज कराई जा सकती है। ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।’ -अजीत कुमार सिन्हा, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे