इंडिया ग्रीन ने जीता फाइनल
त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में इंडिया ग्रीन ने ब्ल्यू को पांच रन से हराते हुए खिताब अपने नाम किया। ग्रीन के 117 रन के जवाब में ब्ल्यू की टीम 112 रन बनाकर आउट हो गई। दो दिनों तक चले मुकाबले में प्रदर्शन के आधार पर भारत की दिव्यांग टीम चुनी गई। इंडियन क्रिकेट फेडरेशन फॉर डिसेबिल्ड के सचिव एडब्ल्यू सिद्दीकी ने बताया कि हरियाणा के अमित सचिदेवा को टीम का कप्तान बनाया गया है। अन्य खिलाड़ियों में अभय सिंह, देवदत्त, लखविंदर, गिरिराज जडेजा, हनीफ गौरी, इमरान मलिक, विभा रबारी, अमीन, हरिंद्र सिंह, रोहित कुमार, राकेश कुमार, वसीम अहमद, विक्रम नाग, परमानंद, मो. इकबाल, कुलदीप कनौजिया, गोपाल यादव और मोनू सिंह हैं। कोच योगेश शिंदे और मैनेजर संतोष कुमार गुप्ता को बनाया गया है।