फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत VS दक्षिण अफ्रीका: मैच के पहले टीमों ने जमकर बहाया पसीना, सूर्या के फॉर्म के साथ ओस की भी चिंता, तस्वीरें

Tue, 16 Dec 2025 10:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले चौथे टी-20 मुकाबले के पहले अभ्यास सत्र में दोनों ही टीमों ने जमकर पसीना बहाया। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। देखें, तस्वीरें
विज्ञापन
1 of 5
कप्तान सूर्या ने परखी पिच और अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। - फोटो : amar ujala
भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। इसके पहले मंगलवार को दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारियों को परखा और अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया।

टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पिच को परखा और कोच गौतम गंभीर व अन्य खिलाड़ियों के साथ चर्चा की। अभ्यास सत्र में कप्तान सूर्या ने काफी देर तक बल्लेबाजी की। बता दें कि बीते कई मैचों में सूर्या के बल्ले से कोई धमाकेदार पारी नहीं निकली है। लखनऊ के दर्शकों को उम्मीद है कि यहां उनका इंतजार खत्म होगा। वहीं, दोनों ही टीमों को शाम को पड़ने वाली ओस की भी चिंता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
विज्ञापन

2 of 5
पिच देखते टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव। - फोटो : amar ujala
कप्तान सूर्य कुमार यादव ने शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के साथ पिच को परखा। इस दौरान सभी गहन विमर्श करते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
अभ्यास सत्र के दौरान हल्के-फुल्के पलों के बीच कोच गौतम गंभीर व कप्तान सूर्य कुमार यादव। वहीं वार्मअप के दौरान शुभमन गिल।

4 of 5
ind vs sa - फोटो : amar ujala
अभ्यास सत्र के दौरान कुलदीप यादव, अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में हाथ आजमाए। वहीं, शुभमन गिल ने बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
तिलक वर्मा ने क्षेत्ररक्षण के अभ्यास में पसीना बहाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें