जश्न-ए-आजादी में डूबी राजधानी लखनऊ, देखें बेहतरीन तस्वीरें
Mon, 15 Aug 2016 10:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही राजधानी लखनऊ जश्न में डूब गई। हर तरफ इसकी छाप नजर आ रही है।
लखनऊ के विधान भवन का एक दृश्य जो कि स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी पूरी होने का संदेश दे रहा है।
लखनऊ के विधान भवन का एक दृश्य।
इसके पहले दिन में स्कूली बच्चों ने तिरंगा फहराया।
वहीं, लोगों ने भी तिरंगा लेकर मार्च किया।
इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगाए।
स्वतंत्रता दिवस के दिन निकाली जाने वाली प्रभात फेरियों के लिए बच्चों ने अभ्यास किया।
मार्च में बच्चे, महिलाएं व पुरुष सभी सम्मिलत हुए।
झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते बच्चे।