फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में...

Mon, 27 Nov 2017 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
नगर निकाय चुनाव
उत्तर प्रदेश  नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण रव‌िवार को खत्‍म हो गया। सुबह साढ़े सात बजे लगभग सभी केंद्रों पर वोटिंग तय समय और प्लान के तहत शुरू हो गई। इस पूरे चुनाव में देखने लायक कुछ रहा तो वह था,  बुजुर्गों का संघर्ष और नौजवानों का उत्साह।
विज्ञापन

2 of 8
पहली बार वोट डालने पहुंची युवतियां
पहली बार वोट डालने पहुंचने वाले युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। अपनी उंगली पर नीली स्याही लगवाकर उन्होंने गर्व का अनुभव किया।
विज्ञापन

3 of 8
नगर निकाय चुनाव
इस पूरे चुनाव के दौरान बुजुर्गों का साहस देखने वाला रहा। अपनी शारीरिक कमजोरियों को हराकर उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी आहुति दी। कोई व्हील चेयर पर आया तो कोई अपने बेटे की गोद पर। 

4 of 8
निकाय चुनाव
ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग अपने बेटे और परिवार के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपना कीमती वोट दिया।
विज्ञापन

5 of 8
नगर निकाय चुनाव
मतदाता सूची में नाम न होने से बहुत से मतदाता वोट देने से वंचित रह गए। ऐसे ही ये मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम न पाकर वहीं बैठ गए। कई केंद्रों पर इस समस्या के चलते कुछ छुट-पुट घटनाएं भी हुईं।
विज्ञापन

6 of 8
नगर निकाय चुनाव
सुबह ठंठ के चलते मतदान कुछ धीमा रहा, लेकिन जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ा मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया और बूथ पर लोगों की लंबी कतारें नजर आईं।
विज्ञापन

7 of 8
निकाय चुनाव
प्रशासन की मुस्तैदी से पूरे चुनाव के दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। पुलिस प्रशासन और चुनाव आयाेग ने दूसरे चरण के चुनाव को पूरी सफलता के साथ संपन्न करा दिया।
विज्ञापन

8 of 8
नगर निकाय चुनाव
विवाह से पहले मतदान। कुछ ऐसा नजारा दिखा जब अपनी दुल्हन को लेने जा रहा यह युवक पहले मतदान केंद्र पहुंचा उसके बाद अपनी बारात में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें