मूड चाहे जैसा हो लेकिन मासूम और प्यारा सा टेडी गिफ्ट में मिलते ही सारे गिले-शिकवे दूर हो जाते हैं। बच्चों के दोस्त के तौर पर घरों में मौजूद टेडी हम सब की आम जिंदगी का हिस्सा होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : demo
अपने भावनात्मक पलों को याद करते हुए एक निजी कंपनी में काम करने वाली मनीषा कहती हैं कि जब कभी किसी बात को लेकर अपने होने वाले हसबैंड से नाराजगी होती है तो मैं उनके गिफ्ट किए हुए टेडी से ही खूब बातें करती हूं। महसूस होता है कि कोई है जो बिना रोक-टोक सारी बातें सुन रहा है। यकीन मानिए मन हल्का हो जाता है। अमर उजाला से बातचीत में लोगों ने बताया कि उनकी लाइफ में क्यों खास है टेडी।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : demo
आज वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी-डे है। चॉकलेट-डे पर चॉकलेट गिफ्ट कर रिश्तों में मिठास घोलने के बाद अब टेडी-डे पर टेडी गिफ्ट करने की लोगों ने तैयारी कर ली है। वैलेंटाइन वीक का आधा सफर पूरा करने बाद आने वाला यह दिन प्यार जताने के लिए अहम माना जाता है। एक पिंक कलर का टेडी बियर और एक प्यार भरा मेसेज देकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं।
4 of 6
डॉ उपेंद्र देव पांडेय के साथ मिंटी पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
लोहिया पार्क के पास सड़क किनारे लगे बड़े-बडे़ टेडी पर नजर तो मेरी रोज रहती थी। एक दिन मौका देखकर टेडी खरीद लिया, क्योंकि मुझे पता था कि मेरी वाइफ को यह बहुत पसंद है। ऑफिस से लौटते वक्त मैंने उसे अपने बैग में पैक कर लिया। घर पहुंचा तो बताया नहीं। अगली सुबह जब उन्होंने टिफिन बॉक्स निकालने के लिए बैग खोला तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शायद थैंक्स कहने के लिए शब्द भी काफी नहीं थे। आज भी उसी टेडी से मेरे बच्चे खेलते हैं, उससे बातें करते हैं। वह टेडी हमारे परिवार का हिस्सा है। उपेंद्र देव पांडेय के साथ मिंटी पांडेय
विज्ञापन
5 of 6
-रेनू मेहरा के साथ स्नेहिल पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
परिषदीय मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापक स्नेहिल पांडेय कहती हैं कि टेडी उनके लिए प्यार का प्रतीक है। टेडी को देखें तो सबसे पहले आपकी नजर उस पर लगे दिल पर टिकती है...और दिल तो प्यार का सिम्बल होता है। वहीं शिक्षिका रेनू मेहरा कहती हैं कि टेडी कब और कैसे लोगों के बीच आया, यह तो नहीं पता लेकिन यह आपको बहुत अच्छा फील कराता है। -रेनू मेहरा के साथ स्नेहिल पांडेय।
मेरे दोस्त ही हैं मेरे टेडी
महात्मा बुद्ध लोक कल्याण शिक्षण संस्थान से बीटीसी कर रहीं प्रेरणा सिंह ने अपने दोस्त और सहपाठी अंकित यादव को डेटी गिफ्ट किया। उनका कहना था कि हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे लगा कि इतने प्यारे दोस्त के लिए टेडी से प्यारा गिफ्ट कुछ भी नहीं हो सकता। यह याद के तौर पर महीनों और वर्षों तक हमारे बीच मौजूद रहता है। - प्रेरणा सिंह