फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉरर फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ आई हुमा, बताया बचपन का चुड़ैल वाला किस्सा

Wed, 24 May 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
लखनऊ फिल्म के प्रमोशन के ल‌िए आई हुमा कुरैशी अमर उजाला की मेहमान बनीं और साझा की ढेर सारी बातें।
विज्ञापन

2 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
पुरानी हवेली, कड़कती बिजली, दरवाजे पर खट-खट की दस्तक और हाथों में मोमबत्ती लिए टहलती चुड़ैल या लंबे नाखूनों व बड़े बाल वाला भूत। अमूमन हिंदी हॉरर फिल्मों में यही सब देखने को मिलता है। लेकिन अब हॉरर फिल्मों का रूप बदल चुका है। ‘दोबारा : सी योर इविल’ मूवी में दर्शक डर का नया अवतार देखेंगे। 
विज्ञापन

3 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
यह कहना है इस फिल्म की नायिका हुमा कुरैशी का। वे मंगलवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए लखनऊ आई थीं और अमर उजाला की खास मेहमान थीं। दो जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी हॉरर फिल्म है, जो डर के साथ मानवीय संवेदनाओं का करीब से एहसास कराती है। 

4 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
हुमा ने बताया, फिल्म एक भाई व उसकी बहन की है। इसमें मैं बहन नताशा का किरदार निभा रही हूं। बचपन में परिवार में एक हादसा हो जाता है जिसका जिम्मेदार भाई को माना जाता है और उसे सुधार गृह भेजा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
वहां से लौटने पर उससे घटना पर बातें होती हैं। घर पर एक आइना होता है। बहन हादसे का जिम्मेदार उस आइने को मानती है और अपने भाई को भी यही समझाने की कोशिश करती है। 
विज्ञापन

6 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
यह एक ऐसी हॉरर फिल्म है जिसमें पहली बार रियल लाइफ के भाई-बहन पर्दे पर भी भाई-बहन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 2013 में आई ‘ऑकुलस’ का रीमेक है।
विज्ञापन

7 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
हुमा ने बताया कि  लखनऊ उनके बेहद करीब है। वे यहां ‘डेढ़ इश्किया’ व ‘जॉली एलएलबी टू’ की शूटिंग कर चुकी हैं। लखनऊ में जॉली एलएलबी टू की शूटिंग का एक वाकया सुनाते हुए हुमा ने कहा कि हजरतगंज में देर रात एक सीन शूट किया जा रहा था। 

8 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
भीड़ काफी थी जिससे मैं डर गई लेकिन जब लखनऊवालों ने कहा कि आप लोग शूटिंग करिए, हम डिस्टर्ब नहीं करेंगे। इतना ही नहीं हर सीन पर उन्होंने तालियां बजाईं तो ऐसा लगा क‌ि हम मंच या थिएटर के ल‌िए परफॉर्म कर रहे हैं।

9 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
भूतों से डर लगता है, इस सवाल पर हुमा बेबाकी से बोलीं-‘धार्मिक हूं और जो ईश्वर को मानता है, वह भूत के अस्तित्व को मानता है।’ 

10 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि मैंने कभी भूत को नहीं देखा। हां यह जरूर है कि बचपन में कश्मीर में रहने वाले मेरे नाना जी उलटे पैरों वाली चुड़ैल का डर दिखाते थे। 

11 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में हुमा कहती हैं कि ‘वायसरायज हाउस’ भारत विभाजन पर आधारित फिल्म है। इसमें आलिया का रोल निभा रही हूं, जो माउंटबेटन के लिए ट्रांसलेटर का काम करती है। फिल्म में दिवंगत अभिनेता ओमपुरी ने पिता का रोल निभाया है, उनके व्यक्तित्व से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। रजनीकांत के साथ फिल्म का सवाल हुमा ने हंसकर टाल दिया।
विज्ञापन

12 of 12
हुमा कुरैशी - फोटो : amar ujala
हुमा ने सोशल मीडिया से फिल्मों को होने वाले नुकसान पर अफसोस जताते हुए कहा कि  आज दर्शक थिएटर में बैठा फिल्म देख रहा है और लाइव ट्विटिंग कर रहा है। फिल्मों को फेसबुक पर भी रिलीज कर रहे हैं, जो गलत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें