फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहराइच में लगी भीषण आग में 101 घर जले, तस्वीरें

Thu, 04 Feb 2016 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
(जरवलरोड/जरवल) बरवलियाघाट गांव में बुधवार सुबह घूर के ढेर से भड़की चिन्गारी तबाही का सबब बन गई। आग की लपटों ने कुछ ही पल में पूरे गांव को आगोश में ले लिया। 165 में से 101 मकान राख हो गए हैं। संपत्ति और मवेशियों को बचाने में चार ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। छह मवेशी भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

UP: बहराइच में लगी भीषण आग में 101 घर जले, तस्वीरें

2 of 9
सूचना के बावजूद तीन घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंचा। तब तक ग्रामीण काफी हद तक आग पर काबू पा चुके थे। हादसे में लगभग एक करोड़ की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

UP: बहराइच में लगी भीषण आग में 101 घर जले, तस्वीरें

3 of 9
जरवलरोड थाना क्षेत्र के बरवलियाघाट गांव निवासी रामचंदर यादव ने बुधवार सुबह अलाव तापने के बाद राख को घर के पास ही घूर पर फेंक दिया। आठ बजे के आसपास ज्यादातर ग्रामीण मेहनत-मजदूरी करने जरवलरोड बाजार और जरवल निकल गए। दस बजे के करीब घूर पर पड़ी राख में दबी चिन्गारी तेज हवा के कारण भड़क उठी।

UP: बहराइच में लगी भीषण आग में 101 घर जले, तस्वीरें

4 of 9
पल भर में ही लपटों ने रामचंदर और उनके पड़ोसी राजू के मकान को आगोश में ले लिया। घर में मौजद महिलाएं और बच्चे जान बचाकर भागे। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक लपटों ने आधे से अधिक गांव को आगोश में ले लिया। चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

UP: बहराइच में लगी भीषण आग में 101 घर जले, तस्वीरें

5 of 9
सूचना पाकर ग्राम परसा के प्रधान दुर्गेश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने पर सूचना दी लेकिन दमकल तीन घंटे बाद मौके पर पहुंच सका। तब तक 101 आशियाने आग की भेंट चढ़ गए। सूचना पाकर जरवलरोड बाजार काम करने गए ग्रामीण भी भागकर घर पहुंचे। घर से संपत्ति निकालने में शिव प्रसाद, राममूरत, राजू और रामचंदर झुलस गए।
विज्ञापन

UP: बहराइच में लगी भीषण आग में 101 घर जले, तस्वीरें

6 of 9
वहीं, रामचंदर के घर में बंधी चार भैंसें भी झुलस गई हैं। राजू के दो मवेशी भी झुलस गए हैं। आग से गृहस्थी को बचाने के लिए 50 से अधिक ग्रामीणों ने तत्काल अपने आशियाने खुद उजाड़ लिए। अब पूरा गांव खंडहर में तब्दील नजर आ रहा है।

विज्ञापन

UP: बहराइच में लगी भीषण आग में 101 घर जले, तस्वीरें

7 of 9
आग से लोगों के घर में अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवर, नकदी सब राख हो गया है। सूचना पाकर तहसीलदार डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, थानाध्यक्ष धनंजय सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल बुद्धिराम, राजस्व निरीक्षक गिरधारी लाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पूर्व विधायक रामतेज यादव, सपा नेता नूर हुसैन समेत अन्य ने ने भी पीड़ितों को ढांढस बंधाया।

UP: बहराइच में लगी भीषण आग में 101 घर जले, तस्वीरें

8 of 9
चारो तरफ मची है चीख पुकार
अग्निकांड की भेंट चढ़े 101 आशियानों में से 65 आवासीय मकान होने की पुष्टि तहसीलदार डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी ने की है। इन मकानों में रहने वाले 600 से अधिक लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं। अपनी गृहस्थी को जला देखकर महिलाओं के आंसू थम नहीं रहे हैं। अग्निकांड में झुलसे ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया गया है। पीड़ित परिवारों के पास न तो खाने को अनाज बचा न ही ठंड से बचने के लिए बिस्तर।(घटनास्‍थल पर पहुंचे डीएम।)
विज्ञापन

UP: बहराइच में लगी भीषण आग में 101 घर जले, तस्वीरें

9 of 9
चार बार हुए धमाके
मकान जब जल रहे थे तो रह-रह कर चार बार धमाके हुए। यह धमाके गांव निवासी विनोद कुमार व रामू के घरों में हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों घरों में रसोई गैस सिलेंडर फटने के चलते धमाका हुआ। हालांकि, इन धमाकों में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें