फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजाया गया लखनऊ का यह थाना, पुलिसकर्मी थिरके, जानें क्या रही वजह

Tue, 09 Jan 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
रंग बिरंगी रोशनी से नहाया गुडंबा थाना - फोटो : amarujala
लखनऊ के गुडंबा थाने को सोमवार सुबह दुल्हन की सजाया गया था। मालूम हो कि गुडंबा थाने को देश के टॉप थ्री थानों में जगह मिली थी। 
विज्ञापन

2 of 6
रंग बिरंगी रोशनी से नहाया गुडंबा थाना - फोटो : amarujala
करीब 12 बजे जैसे ही ट्रॉफी के साथ इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर थाने में दाखिल हुए फूल मालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

3 of 6
इंस्पेक्टर को बधाई देते एसएसपी दीपक कुमार - फोटो : amarujala
इसके बाद ढोल नगाड़े की धुन पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिसकर्मी थिरके भी। मध्यप्रदेश में आयोजित डीजी कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने थाना प्रभारी राम सूरत सोनकर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया था। 

4 of 6
रंग बिरंगी रोशनी से नहाया गुडंबा थाना - फोटो : amarujala
सोमवार सुबह जब इंस्पेक्टर लखनऊ लौटे और ट्रॉफी लेकर थाने पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। एसएसपी दीपक कुमार ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन

5 of 6
एसएसपी दीपक कुमार - फोटो : amarujala
इस दौरान एएसपी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार, सीओ गाजीपुर अवनीश्वर श्रीवास्तव और सीओ हजरतगंज अभय मिश्रा ने इंस्पेक्टर को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रंग बिरंगी रोशनी से नहाया गुडंबा थाना - फोटो : amarujala
इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने ढोल-नगाड़े पर ठुमके लगाकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें