होली पर पूरे दिन जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिस अफसरों को जब दूसरे दिन शनिवार को होली खेलने का मौका मिला तो इनकी मस्ती देखते ही बनी। रंगों की खुमारी ऐसी छाई कि सब सराबोर होकर झूमते नजर आए।
विज्ञापन
2 of 7
holi of police officers
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में एसएसपी आवास पर डीएम समेत सारे पुलिस ऑफिसर्स परिवार समेत शनिवार दोपहर इकट्ठा हुए। एसएसपी दीपक कुमार और उनकी पत्नी ने सबका स्वागत किया। एसएसपी दंपती का अंदाज भी देखने वाला था। मोदी स्टाइल में दोनों ने पगड़ी पहन रखी थी।
विज्ञापन
3 of 7
holi of police officers
- फोटो : amar ujala
सबसे पहले लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। फिर ढोल नगाड़े और होली के गानों पर सब खूब थिरके।
4 of 7
holi of police officers
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि एसएसपी ने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मंगवाईं थीं। पूरे टैंकर में रंग घुलवाकर जब बौछार कराई तो सब होली के रंग से तरबतर हो गए।
विज्ञापन
5 of 7
holi of police officers
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम तब और भी मनोरंजक हो गया जब पुलिसकर्मी और पत्रकार एक दूसरे के कपड़े फाड़-फाड़कर रंग लगाने लगे। फिर सभी ने एक सुर में कहा कि बुरा न मानो होली है।
विज्ञापन
6 of 7
holi of police officers
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर डीएम कौशल राज शर्मा, आईजी रेंज सुजीत पांडे, एसपी नॉर्थ अनुराग वत्स, एसपी सिटी ईस्ट सर्वेश मिश्रा, एसपी सिटी वेस्ट विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी सिटी ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
इनके अलावा सभी एएसपी, सीओ और पत्रकारों ने भी जमकर रंग खेला। इस दौरान गुझिया, मिठाई समेत तमाम वैरायटी के स्नैक्स का लोगों ने स्वाद चखा। लंच की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी।