फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले मुस्लिम और हिंदू धर्मगुरु, यही है राष्ट्रधर्म

Fri, 30 Sep 2016 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
धर्मगुरु
भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों को ध्वस्त होने से राजधानी के शिया और सुन्नी धर्मगुरु बेहद खुश हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के कदम की सराहना की। कहा, पाकिस्तान को खामोशी के साथ सही वक्त में जवाब दिया गया है। विश्व में आतंक से परेशान सभी देशों को भारत की सराहना करनी चाहिए। राजधानी के शिया व सुन्नी उलमा ने ‘अमर उजाला’ से बात कर भारतीय सेना की कार्रवाई की खुलकर सराहना की है। 
विज्ञापन

2 of 6
मौलाना डॉ. कल्बे सादिक
पाकिस्तान के आतंक को हिंदुस्तानी सेना ही मिटा सकती है। भारतीय सेना के इस कदम पर पूरे देश को गर्व करना चाहिए। मोदी सरकार की सोच-विचार कर शांति से पाकिस्तान को सबक सिखाने की नीति देश के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के लिए सबक है। -मौलाना डॉ. कल्बे सादिक, उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड   
  
विज्ञापन

3 of 6
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, इमाम ईदगाह
पाकिस्तानी की हरकतों को काबू करने के लिए यह कार्रवाई बहुत जरूरी थी। यह पाकिस्तान के लिए पैगाम भी है कि हिंदुस्तान अब किसी तरह की आतंकी हरकत बर्दाश्त नहीं करेगा। हालांकि कश्मीर का मसला बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए। -मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, इमाम ईदगाह
 

4 of 6
मौलाना सैफ अब्बास नकवी, अध्यक्ष, शिया चांद कमेट
हिंदुस्तानी की अवाम को भारतीय सेना को मुबारकबाद देना चाहिए। भारत सरकार की तरफ से शांतिपूर्वक आतंकी शिविरों को तबाह किए जाने की जितनी भी सराहना की जाए कम है। भारतीय सेना की कार्रवाई की विश्व भर को सराहना करनी चाहिए। -मौलाना सैफ अब्बास नकवी, अध्यक्ष, शिया चांद कमेट  
विज्ञापन

5 of 6
मौलाना इरफान मियां फरंगी महली
पाकिस्तान की आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए भारत सरकार के इस कदम की सख्त जरूरत थी। प्रत्येक देशवासी को भारतीय सेना की सराहना करनी चाहिए। पीओके भारत का अंग है, इसे हासिल करना भारत के लिए मुश्किल नहीं है। -मौलाना इरफान मियां फरंगी महली, शहर काजी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महंत ‌देव्या ‌‌ग‌िर‌ि
जब भी देश की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता पर आंच आए तो राष्ट्रधर्म में सब सही है। भारत को जल्द ही पाकिस्तान के साथ सिंधू जलसंधि भी तोड़ देनी चाहिए ताकि पड़ोसी मुल्क को यह अहसास हो कि भारत से बैर नहीं करना चाहिए।
- महंत देव्या गिरि, मनकामेश्वर मठ मंदिर

उड़ी में हमारे जवान चुपके से मार दिए गए, अगर जवाब दे दिया तो देश की सुरक्षा के लिहाज से गलत नहीं। संयम रखने और सहने की भी एक क्षमता होती है। हम शांतिप्रिय देश हैं, लेकिन लगातार कोई हम पर हमले करता रहे तो हम कब तक चुप रहेंगे।- फादर मौरिस कुमार, एबीसी चर्च, अलीगंज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें