फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीत बच्चन हत्याकांड: कॉल डिटेल से सामने आया सच, हत्यारों ने कत्ल के बाद एक करीबी को किया फोन!

Wed, 05 Feb 2020 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश अवैध संबंधों व रुपये के लेनदेन की ओर बढ़ने लगी है। पुलिस ने गोरखपुर से प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन और रायबरेली के बछरावां से एक को कस्टडी में लिया है। मंगलवार देर शाम को जेसीपी नीलाब्जा चौधरी ने रणजीत बच्चन की पत्नी कालिंदी शर्मा से लंबी पूछताछ की। हालांकि उन्होंने इसे सिर्फ रूटीन पूछताछ कहा है। लेकिन इस बात से आश्वस्त किया है कि जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
परिवर्तन चौक ग्लोब पार्क के मुख्य गेट के पास रविवार सुबह 6 बजे बदमाशों ने रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हाई प्रोफाइल हत्याकांड के खुलासे के लिए राजधानी की 8 टीमों के अलावा गोरखपुर क्राइम ब्रांच सीओ प्रवीण सिंह के नेतृत्व में टीम लगी है। वहीं एसटीएफ की एक टीम भी लगाई गई है। सोमवार देर रात को गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन संदिग्ध लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ के बाद लखनऊ पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल भी बयां कर रही हत्या की साजिश की कहानी
पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में 89 लोगों केमोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई। इसमें 17 लोगों के मोबाइल को पुलिस ने डायवर्जन पर ले रखा है। इन मोबाइल नंबरों की लिसनिंग की जा रही है। मोबाइल के कॉल डिटेल व डायवर्जन से कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक इसी आधार पर राजधानी के कई इलाकों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। देर रात तक पूछताछ की गई। लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। वहीं एक काफी करीबी के मोबाइल पर वारदात के बाद तत्काल सूचना दी गई। इसकी पुष्टि पुलिस कर रही है। लेकिन उसने सूचना मिलने की बात से इनकार भी किया। साथ ही करीब 20 मिनट बाद अपने मोबाइल के जरिए रणजीत बच्चन के रिश्तेदारों को वारदात के बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी।

4 of 5
रणजीत बच्चन की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
बच्चन से सोशल मीडिया पर जुड़े लोगों पर भी नजर
पुलिस ने रणजीत बच्चन के मोबाइल से मिले कई महिलाओं के मोबाइल नंबर पर पूछताछ की। उनमें से कुछ संदिग्ध नंबरों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी शुरू कर दी गई। वहीं मोबाइल पर मिले डिटेल के आधार पर रणजीत से सोशल साइट पर जुड़े लोगों के बारे मे जानकारी जुटा रही है। इसमें गोरखपुर, लखनऊ, नोएडा, दिल्ली, प्रयागराज, रायबरेली, वाराणसी के लोग शामिल हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। इनसे रणजीत की लंबी बातचीत और चैटिंग भी मिले हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों पर निगरानी
पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में संगठन से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर की सूची मिलने के बाद पुलिस ने उन पर निगरानी रखनी शुरू कर दी है। करीब 19 संगठन से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई है। इसमें कुछ संदिग्धों की सूची तैयार की गई है जिसमें महिला व पुरुष दोनों है। इनकी पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें