फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीत बच्चन हत्याकांड: सबसे बड़ा खुलासा, आरोपी दीपेंद्र का नौकरी करने वाली बीवी पर आया दिल और...

Sat, 08 Feb 2020 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या में गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए दूसरी पत्नी स्मृति वर्मा, उसके प्रेमी दीपेंद्र और चालक संजीत को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने रायबरेली स्थित घर से रेकी में इस्तेमाल सफेद कार और वारदात के दिन पहनी गई जैकेट बरामद कर ली है। एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के मुताबिक, झांसी से बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य आरोपी दीपेंद्र को दबोचा गया। 
विज्ञापन

2 of 5
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
दीपेंद्र को पुलिस लखनऊ लेकर देर रात पहुंची। इसके बाद पुलिस उसे वारदात स्थल लेकर गई। हत्याकांड के बारे में जानकारी हासिल की। पूछताछ में दीपेंद्र ने रेकी के लिए इस्तेमाल की गई मारुति कार रायबरेली स्थित उसके घर पर खड़ी होने की जानकारी दी। देर रात पुलिस टीम दीपेंद्र को रायबरेली उसके आवास लेकर पहुंची। पुलिस ने वहां से मारुति कार और वारदात के दौरान पहनी गई जैकेट बरामद की। शुक्रवार दोपहर आरोपी दीपेंद्र, चालक संजीत और रणजीत की दूसरी पत्नी स्मृति को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
...और बढ़ती गईं नजदीकियां
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रणजीत की दूसरी पत्नी स्मृति और मुख्य आरोपी दीपेंद्र के भाई देवेंद्र की मुलाकात दो साल पहले हुए एक सड़क हादसे के दौरान हुई थी। जिसमें स्मृति घायल हुई थी। देवेंद्र ने उसकी मदद की, जिसका वह एहसान मानती थी। देवेंद्र रोडवेज में तैनात थे। देवेंद्र को कैंसर होने की जानकारी स्मृति को हुई। वह रायबरेली स्थित उसके घर मिलने गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहे देवेंद्र की मदद के लिए उसने रुपये देने शुरू किए। अक्तूबर से 2 जनवरी तक स्मृति ने देवेंद्र के इलाज को 13 लाख रुपये दिए। इसमें कुछ रुपये देवेंद्र के खाते में कुछ नकद शामिल है। रुपये लेने के लिए अक्सर दीपेंद्र आता था। इसी दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ गई और एक-दूसरे से शादी करने को तैयार हो गए।
 

4 of 5
ranjeet bachchan murder case - फोटो : अमर उजाला
नौकरी करने वाली बीवी...
दीपेंद्र के सामने जब रणजीत को रास्ते से हटाने की बात सामने आई तो वह इनकार नहीं कर सका। स्मृति ने दीपेंद्र को रणजीत की मौत के बाद शादी करने का भी प्रस्ताव रखा। दीपेंद्र को सरकारी नौकरी करने वाली पत्नी और करोड़ों की संपत्ति भी नजर आने लगी। उसने हत्या की साजिश रच डाली। इसमें अपने चचेरे भाई और चालक को भी शामिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
स्मृति जानती थी रणजीत शादीशुदा है
पुलिस की पड़ताल में एक बात और सामने आई कि स्मृति के परिवारीजन उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे, पर वह जिद पर अड़ी रही। जिसके आगे उसकी मां को झुकना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, कालिंदी ने पूछताछ में कई राज बताए थे। जिसमें यह बात भी सामने आई। स्मृति को पता था कि रणजीत शादीशुदा है। इसके बाद उसने परिवारीजनों की मर्जी के खिलाफ शादी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें