उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। लखनऊ के इंदिरानगर थाना इलाके के शिवाजीपुरम स्थित शिवानी विहार में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा, यहां से सात युवतियां और पांच पुरुष को गिरफ्तार कर लग्जरी वाहन, मोबाइल, आपत्तिजनक सामान और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिवानी विहार में सेक्स रैकेट चलने की शिकायत मिली थी। टीम ने छापा मारा तो मकान के अंदर से सात युवतियां और पांच पुरूष पकड़े गए। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल से आती थी युवतियां
प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी के मुताबिक पकड़े गए लोगों से पूछताछ की गई तो कई राज सामने आए। इस घर में मध्यप्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मुंबई से युवतियां बुलाई जाती थीं। इसके अलावा आसपास के कुछ जिलों से भी यहां पर युवतियों को बुकिंग कर बुलाया जाता था। इस सेक्स रैकेट का संचालन शिवाजीपुरम लेन नंबर-11 का रहने वाला पंकज गुप्ता करता था। इन युवतियों की बुकिंग पंकज उर्फ रवि 10 से 15 दिन के लिए करता था। इसके बदले युवतियों को ग्राहकों से मिलने वाली रकम से 700 से 1000 रुपये दिए जाते थे।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑन लाइन बुकिंग कराते थे ग्राहक
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह की युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाने के लिए ग्राहक ऑन लाइन बुकिंग करते थे। इसके लिए मोबाइल एप का भी प्रयोग किया जाता था। पंकज ने बताया कि वह स्कोक्का ऐप द्वारा बुकिंग करता था। इसी के जरिए युवतियों की फोटो दिखाकर दाम तय किया जाता था। युवतियों के 2500 से 10000 रुपये तक के दाम तय किए जाते थे। लेकिन बुकिंग होने के बाद पंकज खुद ही अपने साथियों को ग्राहकों को लाने के लिए भेजता था। ताकि लोगों को संदेह न हो।
इस सेक्स रैकेट का खुलासा करने में अरविंदो चौकी प्रभारी पन्नेलाल यादव, शैलेंद्र कुमार पांडेय, महिला दरोगा सविता देवी, मंगल सिंह, विजय सिंह, हेडकांस्टेबल धवन सिंह, कांस्टेबल सन्नी खोखर, राशिद अली, रामचंद्र, अनामिका देवी, रीना, पुष्पा, अंतिमा सिंह, माया यादव, रीना सरोज, आजम खां, शमशाद खां, रमाशंकर चौधरी, राहुल गिरी व विद्यासागर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।