झमाझम बारिश से लखनऊ के इस इलाके में बाढ़ जैसे हालात, तस्वीरें
Fri, 16 Sep 2016 03:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
यकीन नहीं होगा... ये तस्वीरें लखनऊ की ही हैं। बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
ये तस्वीर बालागंज की है। यहां घुटनों तक पानी भर गया। घरों व दुकानों में पानी भर गया। आशियाना व राजाजीपुरम् में भी यहीं हाल है।
ये दृश्य बालागंज की कैटल कॉलोनी का है।
लखनऊ में बुधवार शाम तक 48 मिमी बारिश हुई। जिसके बाद कुछ इलाकों में ऐसा नजारा बन गया।
राजाजीपुरम के मीना बेकरी इलाके का एक दृश्य। हर तरफ जैसे बाढ़ आ गई है।
इन इलाकों में सड़कों की खराब स्थिति से वाहनों का निकलना दूभर हो गया है।
यकीन नहीं होता कि यह लखनऊ शहर के इलाके हैं।
राधाग्राम कॉलोनी व आस-पास कॉलोनी में हुआ जलभराव।
ठाकुरगंज कल्याणगिरी मंदिर के पास हुआ जल भराव।
लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
ये नजारा किसी गांव का सा लगता है।
बालागंज हरिनगर में घरों में भरा गंदा पानी।
लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
जलभराव से लोगों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।