फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल मंत्री का डूबा आशियाना, धंसी सड़कों ने खोली घटिया निर्माण की पोल

Mon, 30 Jul 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
जेल मंत्री का घर
सावन के पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। बारिश बंद होने के बाद जब लोग घरों से निकले तो शहर का हाल कुछ और ही दिखा। विधानसभा जैसे वीआईपी इलाके के सामने सड़क धंस गई। यही नहीं शहर के महानगर और कई अन्य इलाकों में भी सड़कें धंस गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जेल मंत्री का घर
गलियों और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। जो लोगों के घरों में तो गया ही थानों और मंत्रियों के आवास तक में घुस गया। गाजीपुर थाने में अधीक्षक के एसी और सोफे लगे कमरे में पानी भर गया। वहीं जेल मंत्री जय कुमार जैकी का निवास किसी टापू से कम नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
लखनऊ में बारिश
नगर निगम और प्रशासन के दावे इस एक ही बारिश में खोखले साबित हो गए। वहीं घटिया निर्माण की असलियत भी देखने को मिली। शहर के रस्तोगी इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल बारिश की मार नहीं झेल सकी और गिर गई।

4 of 5
लखनऊ में बारिश
वॉल के किनारे खड़ी गाड़ियां उसके नीचे दब गई। जगह-जगह पेड़ों के गिरने से सड़कों पर जबरदस्त जाम लग गया। शहर को इससे निजात दिलाने के लिए लोग खुद ही आगे बढ़े और गिरे हुए पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लखनऊ में बारिश
वॉल के किनारे खड़ी गाड़िया उसके नीचे दब गई। जगह-जगह पेड़ों के गिरने से सड़कों पर जबरदस्त जाम लग गया। शहर को इससे निजात दिलाने के लिए लोग खुद ही आगे बढ़े और गिरे हुए पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें