फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप में धोनी व विराट पर होगा टीम का दारोमदार'

Mon, 02 Feb 2015 09:25 AM IST
अनुराग वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 14 फरवरी से शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि भले ही टीम का हालिया प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा है, लेकिन इसे आधार मानकर वर्ल्ड कप को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप में धोनी व विराट पर होगा टीम का दारोमदार'

2 of 9
मेरे विचार से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला ओपनिंग मुकाबला ही टीम इंडिया का भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप में धोनी व विराट पर होगा टीम का दारोमदार'

3 of 9
शहर में अपने नाम से क्रिकेट अकादमी खोलने आए भज्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वैसे तो हमारी टीम पाकिस्तान की तुलना में काफी मजबूत है, लेकिन उनके खिलाफ मिली से जीत टीम इंडिया का मनोबल आगे के लिए मुकाबलों के लिए बढ़ जाएगा।

'वर्ल्ड कप में धोनी व विराट पर होगा टीम का दारोमदार'

4 of 9
हालांकि गत विजेता के लिए इस बार खिताब बचाना आसान नहीं होगा, क्योंकि मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अलावा दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें इस वक्त शानदार प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप में धोनी व विराट पर होगा टीम का दारोमदार'

5 of 9
अनुभव के मामले में 2011 की वर्ल्ड चैंपियन टीम की तुलना में वर्तमान टीम पीछे है। इसका असर भी टीम के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया का दारोमदार कप्तान धोनी और उपकप्तान विराट कोहली पर सबसे अधिक रहेगा।
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप में धोनी व विराट पर होगा टीम का दारोमदार'

6 of 9
खास तौर पर विराट को हर मैच में अच्छा खेल दिखाना होगा। टीम इंडिया में अपनी वापसी के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में हरभजन ने कहा एक क्रिकेटर के समय में कभी न कभी ऐसा वक्त जरूर आता है, जब उसे टीम से लंबे समय के लिए बाहर रहना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मेरे साथ हो रहा है, लेकिन मैं निराश नहीं हूं।
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप में धोनी व विराट पर होगा टीम का दारोमदार'

7 of 9
अभी दो-तीन साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आराम से खेल सकता हूं। इसलिए टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। बाकी सब चयनकर्ताओं के ऊपर निर्भर करता है।

'वर्ल्ड कप में धोनी व विराट पर होगा टीम का दारोमदार'

8 of 9
देश में बन रहे पेसर फ्रेंडली विकेट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से यही एक बड़ा कारण है कि देश को आज विशेषज्ञ स्पिनर की कमी खल रही है।
विज्ञापन

'वर्ल्ड कप में धोनी व विराट पर होगा टीम का दारोमदार'

9 of 9
बीसीसीआई को ऐसे विकेट तैयार करने चाहिए, जहां तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनरों को भी पर्याप्त मदद मिले। तभी बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें