फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 फरवरी तक जेल भेजे गए GST कमिश्नर के घूसखोर साथी, CBI ने किया था गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2018 04:35 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
व्यापारियों को जीएसटी व एक्साइज के मामलों में राहत देकर अनुचित लाभ लेने के मामले में सीबीआई द्वारा कानपुर से गिरफ्तार किए गए एक्साइज सुपरिंटेंडेंट समेत छह आरोपियों को अदालत ने 5 फरवरी तक के लिए जेल भेज दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एमपी चौधरी ने एक्साइज सुपरिंटेंडेंट अजय श्रीवास्तव व राजीव सिंह चंदेल के साथ ही सुरेश कुमार सिंह, सौरभ पांडेय, मनीष शर्मा तथा अमित अवस्थी को 5 फरवरी को जेल से तलब किया है।
विज्ञापन

3 of 4
इसके पहले विवेचक अर्जुन कुमार मौर्या ने आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के साथ ही अदालत से इन सभी को 10 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने की अर्जी दी। विवेचक ने बताया कि गत 2 फरवरी को सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
जीएसटी व एक्साइज के कानपुर के कमिश्नर संसार चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की गई तो पता चला कि एक्साइज सुपरिंटेंडेंट अजय श्रीवास्तव, अमन शाह व राजीव सिंह चंदेल और अन्य कर्मचारी इस रैकेट के हिस्सा हैं। सीबीआई ने आरोपियों का सामना कराने के लिए दस दिन का कस्टडी रिमांड मांगा। (आरोपी अमन शाह)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें