मांगे पूरी न होने से नाराज दो ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को जहर खा लिया। आनन-फानन में दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
यूपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दो ने खाया जहर
2 of 10
साथियों के जहर खाने से भड़के सैकड़ों रोजगार सेवकों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। यहां पर पहले से मौजूद पुलिस बल ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। बेकाबू हो रहे सेवकों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन
यूपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दो ने खाया जहर
3 of 10
लक्ष्मण मेला मैदान में ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ग्राम रोजगार सेवक शिक्षा मित्रों की तर्ज पर ग्राम रोजगार सेवकों पंचायत मित्रों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और रोजगार सेवकों के उत्पीडऩ व शोषण को रोकने के लिए स्थांतरण की प्रक्रिया लागू की मांग को लेकर बीती 11 जनवरी से धरना दे रहे हैं।
यूपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दो ने खाया जहर
4 of 10
कई बार शासन स्तर पर वार्ता में आश्वासन मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को जल सत्याग्रह करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
यूपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दो ने खाया जहर
5 of 10
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जल सत्याग्रह की तैयारी चल रही थी कि अचानक धरने में शामिल कौशांबी के नरेन्द्र कुमार और इलहाबाद के वीरेंद्र कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यूपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दो ने खाया जहर
6 of 10
संगठन के प्रदेश प्रवक्ता आकाश त्रिपाठी ने बताया कि नरेंद्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, जबकि वीरेंद्र की हालत स्थिर हैं।
विज्ञापन
यूपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दो ने खाया जहर
7 of 10
उधर लक्ष्मण मेला मैदान में साथियों के जहर खाने की जानकारी से भड़के रोजगार सेवकों ने बंधे की सड़क जाम करने को कोशिश की।
यूपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दो ने खाया जहर
8 of 10
हालांकि पहले से मौजूद पुलिस बल ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दौरान रोजगार सेवकों का आक्रोश बढऩे पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें काबू किया।
यूपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, दो ने खाया जहर
9 of 10
जहर खाने के बाद जागी सरकार, मंत्री से हुई वार्ता बीते २४ दिनों से अनसुनी कर रही सरकार रोजगार सेवकों के जहर खाने के बाद जाग गई। जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद शाम को रोजगार सेवकों के प्रतिनिधिमंडल से ग्राम विकास मंत्री ने मुलाकात कर तीन से चार दिनों में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।
संगठन के प्रवक्ता आकाश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को दोपहर १२ बजे मुख्य सचिव ने वार्ता करने के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया कि संगठन के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कल प्रतिनिधमंडल की मुख्य सचिव से वार्ता होगी। (प्रदर्शन के दौरान ग्राम सेवकों का रास्ता रोकते पुलिसकर्मी।)