राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय गौरव व उल्लास के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। विधान भवन के सामने आयोजित मुख्य समारोह में नए भारत के नए यूपी की ताकत दिखी। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। आगे पढ़ें अपडेट...
विज्ञापन
1 of 10
Republic Day: लखनऊ में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
- फोटो : up gov yt channel
राजधानी लखनऊ में सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर विधान भवन के सामने मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई। देशभक्ति के गीतों से पूरा परिसर गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा नजर आया। परेड ने अनुशासन, समर्पण व साहस का संदेश दिया। भारतीय थल सेना की विभिन्न रेजिमेंटों की टुकड़ियों और उनके ब्रास बैंड के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, पीएसी की 32वीं एवं 35वीं वाहिनी, महिला पीएसी बल, प्रांतीय रक्षा दल तथा एनसीसी कैडेटों ने सधी हुई कदमताल के साथ मार्च किया।
विज्ञापन
2 of 10
मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।
- फोटो : up gov yt channel
इस वर्ष विशेष रूप से शामिल हरियाणा पुलिस के दस्ते ने अंतरराज्यीय सहयोग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया। शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की सहभागिता समारोह का प्रमुख आकर्षण रही।
विज्ञापन
3 of 10
NCC की बालिकाओं ने दी प्रस्तुति।
- फोटो : up gov yt channel
उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, लखनऊ के ब्रास बैंड समेत सेंट जोसेफ कॉलेज की छात्राओं, अटल आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ मार्च पास्ट किया।
4 of 10
परेड के दौरान सेना का शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : up gov yt channel
सीएमएस अलीगंज द्वारा प्रस्तुत ‘शिक्षित बेटियां’ थीम और सीएमएस गोमतीनगर के बैंड द्वारा बजाई गई ‘सारे जहां से अच्छा’ धुन को दर्शकों ने विशेष सराहना दी। ‘हम होंगे कामयाब’, ‘कदम कदम बढ़ाए जा’ और ‘वंदेमातरम’ जैसे गीतों के बीच पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत दिखाई दिया।
विज्ञापन
5 of 10
सेना के बैंड द्वारा वंदे मातरम का गायन।
- फोटो : up gov yt channel
विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। लखनऊ पब्लिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने "विकसित भारत" की अवधारणा पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी। इसमें आत्मनिर्भरता व प्रगति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
6 of 10
भारतीय सेना के टैंक का प्रदर्शन।
- फोटो : up gov yt channel
वहीं, एसएआर पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति में नारी शक्ति और समाज में महिलाओं की भूमिका को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। सेंट जोसेफ कॉलेज, राजाजीपुरम के विद्यार्थियों की प्रस्तुति में अयोध्या धाम की सांस्कृतिक चेतना को केंद्र में रखते हुए भारतीय परंपरा व नारी-सम्मान का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
7 of 10
ITBP जवानों ने बैंड पर प्रस्तुति दी।
- फोटो : up gov yt channel
राज्य में पहली बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, बिहार, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश व छत्तीसगढ़, नौ राज्यों से आए 200 से अधिक कलाकारों ने विधानसभा मार्ग पर प्रस्तुति दी।
8 of 10
यूपी पुलिस की शानदार प्रस्तुति।
- फोटो : up gov yt channel
इन कलाकारों ने "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" थीम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उम्मीद संस्था की तरफ से भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों की तिरंगा नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही।
9 of 10
सीएमएस स्कूल की बच्चियों ने परेड में प्रस्तुति दी
- फोटो : up gov yt channel
सीएमएस स्कूल की बच्चियों ने परेड में प्रस्तुति दी। बताते चलें कि इसी स्कूल से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भी पढ़ाई की है।