फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर, हो सकती है आपके काम की

Mon, 23 Jul 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : डेमो
ऐशबाग से सीतापुर रेलखंड पर मालगाड़ियां धड़धड़ाकर दौड़ रही हैं। चौंकिए मत। रेलवे अधिकारी रेलखंड पर मालगाड़ियों का ट्रायल कर रहे हैं। जल्द ही रूट को यात्री ट्रेनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे सीतापुर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग से सीतापुर रेलखंड के करीब 80 किलोमीटर ट्रैक का आमान परिवर्तन किया जा रहा है। करीब दो साल से मीटरगेज से ब्रॉडगेज किया गया है। पटरियों का काम पूरा हो गया है और रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। बता दें कि 750 करोड़ रुपये का बजट था तथा निर्माण की जिम्मेदारी आरएलडीए को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
गेज कन्वर्जन का काम पूरा हो गया है और जल्द ही सेक्शन यात्रियों को राहत दे, इसके यात्री व मालगाड़ी ट्रेनों का ट्रायल किया जा रहा है। बता दें कि पहले इस सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन जून से शुरू होना था, लेकिन काम पूरा न होने के चलते सेक्शन चालू नहीं हुआ। 

4 of 5
- फोटो : डेमो
लंबे इंतजार के बाद अब यहां पर मालगाड़ी को चलाकर ट्रायल हुआ है, जिसके बाद उम्मीद जगी है कि ट्रेनों का संचालन दिसंबर तक शुरू हो जाएगा। अभी ट्रेन का संचालन न होने से यात्रियों को मजबूरन बसों से सफर करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
 रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ऐशबाग-सीतापुर सेक्शन के बाद ऐशबाग एक टर्मिनल स्टेशन होगा। ऐशबाग से कानुपर की ओर एक बाईपास पास लाइन भी तैयार की है, ताकि कानपुर के रास्ते गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों को लखनऊ जंक्शन पर न भेजी जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें