फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो डीएम... 11 और एक बजे 5 जगह होंगे बम धमाके

विज्ञापन
1 of 5
गोंडा। हैलो डीएम गोंडा... 11 और एक बजे पांच सार्वजनिक जगहों पर बम धमाके होंगे। इसे गंभीरता से लेना हो तो लो नहीं तो आप जानो। रविवार को सुबह डीएम अजय कुमार उपाध्याय के सीयूजी नंबर पर आई एक कॉल को रिसीव करते ही फोन करने वाले ने जिलाधिकारी को सूचना के साथ ही धमकी दे दी। फोन कटते ही डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी कर दिया। खुफिया तंत्र समेत पुलिस भी सकते में आ गई।
विज्ञापन

हैलो डीएम... 11 और एक बजे 5 जगह होंगे बम धमाके

2 of 5
अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद हरकत में आए प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग शुरू करा दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ शहर का कोना-कोना छान मारा, मगर दोपहर बाद तक चले चेकिंग अभियान में न तो कहीं बम मिला और न ही विस्फोट हुआ। डीएम का कहना है कि यह किसी सिरफिरे की करतूत है। जिस नंबर से कॉल आई, उसे तलाशा जा रहा है। कॉल करने वाले को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

हैलो डीएम... 11 और एक बजे 5 जगह होंगे बम धमाके

3 of 5
रविवार को सुबह डीएम अजय कुमार उपाध्याय के सीयूजी नंबर पर एक कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा हैलो डीएम गोंडा... 11 और दोपहर एक बजे शहर के पांच सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाके होंगे। इसे गंभीरता से लेना हो तो लो नहीं तो आप जानो। एक कॉल पर मिली इस तरह की सूचना के साथ ही धमकी ने डीएम को सकते में ला दिया। इसके बाद डीएम ने अलर्ट जारी कर चेकिंग शुरू करा दी।

हैलो डीएम... 11 और एक बजे 5 जगह होंगे बम धमाके

4 of 5
खुफिया तंत्र भी सुरागरसी में लगा रहा। अपर पुलिस अधीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में सीओ अमित किशोर, नगर कोतवाल अभयप्रताप मल्ल ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, एकता चौक समेत रोडवेज की बसों व मंदिरों में चेकिंग कराई। पहले 11 बजे और बाद में जब एक बजे का समय बीता, तब प्रशासन व पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैलो डीएम... 11 और एक बजे 5 जगह होंगे बम धमाके

5 of 5
दोपहर बाद तक चले चेकिंग अभियान में कहीं न तो बम मिला और न ही विस्फोट हुआ। डीएम के आदेश पर करनैलगंज में बसों और वाहनों में चेकिंग कराई गई। मनकापुर तहसील परिसर को खंगाला गया, लेकिन कहीं भी बम या अन्य कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि यह किसी सिरफिरे की करतूत थी। उसके नंबर को तलाशा जा रहा है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें