होटल क्लार्क्स अवध में बृहस्पतिवार रात पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर योगेश सक्सेना के बेटे की शादी में आईं दो किशोरियों ने सात-आठ लाख रुपये तक के जेवर-नकदी से भरा बैग उड़ा दिया। मॉडर्न कंट्रोलरूम से सूचना पाकर हजरतगंज पुलिस होटल पहुंची और छानबीन की। इंस्पेक्टर विजयमल यादव का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में करीब 13 व 14 साल की दो बच्चियां संदिग्ध हालात में घूमती नजर आ रही हैं। इंजीनियर ने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही, लेकिन देर रात तक वह कोतवाली नहीं पहुंचे थे। लड़कियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल
2 of 5
इंस्पेक्टर ने बताया कि आजमगढ़ निवासी इंजीनियर का भाई यहां विभूतिखंड के रोहतास लूमिया अपार्टमेंट में रहता है। बृहस्पतिवार रात विभूतिखंड से ही बारात होटल क्लार्क्स अवध आई थी। रात करीब पौने एक बजे जब परिवार के लोग बचे तो वह तोहफे व अन्य सामान समेटने लगे। इसी बीच जेवर-नकदी से भरा बैग गायब देख होश उड़ गए। करीब डेढ़ बजे इंजीनियर ने मॉडर्न कंट्रोलरूम को फोन करके सूचना दी। स्टेडियम चौकी इंचार्ज अंकित त्रिपाठी ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी हो रही थी। जिसका टीवी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट चल रहा था। पुलिस ने वीडियो से भी दोनों लड़कियों की फोटो निकलवाई हैं।
विज्ञापन
लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल
3 of 5
बारात संग ही आईं थीं किशोरियां छानबीन में पता चला कि दोनों किशोरियां बारात के साथ ही आई थीं। पुलिस ने जब इंजीनियर और उनके परिवारीजनों से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार किया कि लड़कियां बारात के साथ ही होटल आई थीं। दोनों सजधज कर आई थीं। उन्होंने खाना खाया और डांस भी किया।
लॉबी में बैग लेकर भागते दिखीं होटल की लॉबी में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों किशोरियां रात 12.31 बजे भागते हुए दिखी हैं। एक किशोरी के हाथ में बैग भी नजर आ रहा है। पुलिस ने समारोह स्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाली, जिसमें किशोरियां घूमते हुए नजर आईं, लेकिन उन्होंने बैग कहां से और कैसे उड़ाया? यह पता नहीं चल सका।
लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल
4 of 5
होटल प्रबंधन को चोरी की खबर ही नहीं जेवर-नकदी से भरा बैग गायब हो गया और होटल प्रबंधन को खबर तक नहीं लगी। होटल के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर प्रमोद चतुर्वेदी का कहना है कि इंजीनियर ने होटल प्रबंधन को बैग गायब होने की सूचना देने के बजाए सीधे पुलिस को फोन किया था।
बैग में रखे थे डेढ़ लाख नकद इंजीनियर ने बताया कि शादी के लिए वह डेढ़ लाख रुपये लाए थे। यह रकम उन्होंने अपने पास एक बैग में रखी थी। मेहमानों की तरफ से दूल्हा-दुल्हन को भेंट की गई ज्वैलरी और रुपयों से भरे लिफाफे भी वह इसी बैग में रखते जा रहे थे। फिलहाल इंजीनियर ने बैग में सात-आठ लाख रुपये की ज्वैलरी व नकदी होने का अनुमान लगाया है।
लड़कियों ने उड़ाए 8 लाख के जेवर, सीसीटीवी से खुली पोल
5 of 5
पुरानी वारदातों से चेहरे मिला रही पुलिस इससे पूर्व कैसरबाग के एक गेस्टहाउस से लड़कियां लाखों का माल ले गई थीं। सीसीटीवी फुटेज में एक लड़की नजर आई थी। पुलिस पुरानी सभी घटनाओं में फुटेज में मिली लड़कियों के चेहरे मिला रही है। सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि अभी तक पांच से छह साल की लड़कियों को समारोह में भेजकर बैग व जेवर उड़ाने वाला गिरोह ऐसी वारदात करता था, लेकिन क्लार्क्स अवध की घटना में किसी नए गिरोह का काम हो सकता है।