ये तस्वीर लखनऊ की है। यहां राह चलते छेड़खानी करने वाले दो लड़कों को मां-बेटी ने मिलकर सबक सिखाया। देखें पूरा मामला... सरोजनीनगर में बृहस्पत‌िवार दोपहर घर लौट रही मां-बेटी से छेड़खानी दो शोहदों को महंगी पड़ गई। छात्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम यूपी 100 को सूचना दी।  एसआई सुभाष मिश्र, सिपाही मुकेश व प्रदीप ने बिजनौर चौकी के पास शोहदों को दबोच लिया। शामत आते ही दोनों मां-बेटी के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगे। दोनों ने उन्हें माफ कर दिया।