फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती के रिश्ते को अनमोल तोहफों से बनाएं यादगार, कोटेशन बुक है सबसे जुदा, देखें-खासियत

Tue, 30 Jul 2019 04:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फ्रेंडशिप-डे - फोटो : अमर उजाला
दोस्त... एक अनमोल रिश्ता तो दोस्ती... एक अनोखी भावना है। यह वो रिश्ता है जो खून के रिश्ते से भी बढ़कर होता है। इसी रिश्ते को और खास बनाने और दोस्त के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ‘तोहफा’ एक बेहतर जरिया है। इंटरनेशनल फ्रैंडशिप-डे चार अगस्त को मनाया जाएगा। इससे पहले शहर के बाजार ऐसे ही अनमोल तोहफों से सज गए हैं। आइए जानते हैं फ्रैंडशिप-डे के लिए तैयार मार्केट में अपने दोस्त के लिए क्या है खास...।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फ्रेंडशिप-डे - फोटो : अमर उजाला
आज भी ‘कार्ड’ सबसे खास
अपनी भावनाओं को कार्ड के जरिये बयां करने का अंदाज भले ही पुराना हो, लेकिन आज भी फ्रेंडशिप-डे पर यह चलन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यही वजह है कि फ्रेंडशिप-डे आते ही गिफ्ट शॉप फ्रेंडशिप कार्ड्स से सज जाते हैं। दोस्ती की अहमियत और भावनाओं को व्यक्त करते यह कार्ड 50 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये तक में उपलब्ध है। खास बात यह है कि आप अपनी मर्जी से अपने कार्ड पर फोटो और शब्द भी लिखवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रेंडशिप-डे - फोटो : अमर उजाला
बैंड और रिंग्स भी हैं जुदा
कार्ड के अलावा दोस्तों के लिए फ्रेंडशिप बैंड, ब्रेसलेट्स और रिंग्स भी खास हैं। आमतौर पर इस तरह के तोहफे का कॉलेज स्टूडेंट्स में खासा क्रेज रहता है। फ्रैंडशिप बैंड और ब्रेसलेट रबर, वुडेन, मैटेलिक से लेकर खूबसूरत सफेद पर्ल्स में गर्ल्स और ब्वॉयज दोनों के लिए उपलब्ध हैं।

 

4 of 5
फ्रेंडशिप-डे - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बेस्ट फ्रेंड, क्लोज फ्रेंड जैसे कोट्स में आकर्षक रिंग्स भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत महज 20-25 रुपए से शुरू होकर 200-300 रुपए तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रेंडशिप-डे - फोटो : अमर उजाला
कोटेशन बुक में लिखिए अपनी भावनाएं
कार्ड, फ्रेंडशिप बैंड, स्पेशल कॉफी मग, फोटो फ्रेम व शो पीस के अलावा इस बार दोस्तों के लिए खास तोहफों में कोटेशन बुक  सबसे जुदा है। टेबल कैलेंडर के लुक में मौजूद इस खूबसूरत कोटेशन बुक में आप इसमें सजे हर पन्ने पर अपनी दोस्ती की कोई खूबसूरत याद लिख सकते हैं, जिसे दोस्त को तोहफे में देकर अपनी फीलिंग्स को उससे शेयर कर सकते हैं। इनकी कीमत 200 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें