पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि रेप का आरोप लगाने वाली महिला उसके करीबी लेखपाल अशोक तिवारी के परिवार से रिश्ता जोड़ना चाहती थी। वह अपनी बेटी की शादी लेखपाल के बेटे से करने का दबाव डाल रही थी।
विज्ञापन
2 of 7
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : amar ujala
हालांकि, अशोक इसके लिए तैयार नहीं था। इसके अलावा वह हमीरपुर में खनन के पट्टे मांग रही थी। यह दोनों काम न होने पर उसने रेप और बेटी के यौन शोषण के आरोप में उसे फंसा दिया।
विज्ञापन
3 of 7
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : amar ujala
गायत्री ने कहा कि पीड़िता से उसका कभी कोई संबंध नहीं रहा। चूंकि, लेखपाल अशोक तिवारी उसका काफी करीबी था और खनन सहित अन्य मामले वही देखता था इसलिए महिला उससे रिश्तेदारी जोड़ना चाहती थी।
4 of 7
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : amar ujala
बकौल गायत्री, उसे यह लग रहा था कि अशोक के जरिए वह अपने तमाम काम करा सकती है। यही वजह है कि वह अशोक के बेटे से अपनी बेटी की शादी की बात कर रही थी। अशोक ने कई बार महिला के इस प्रस्ताव की चर्चा की थी।
विज्ञापन
5 of 7
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : amar ujala
इस पर उसने अशोक से अपनी समझ के अनुसार फैसला लेने की बात कहते हुए मामला टाल दिया। गायत्री ने यह भी बताया कि पीड़िता खनन के पट्टे के चक्कर में कई बार उसके ऑफिस व घर आई लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हुई।
विज्ञापन
6 of 7
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : amar ujala
सिर्फ एक बार अपने जन्मदिन की पार्टी में पीड़िता को देखा था लेकिन वहां भी उससे कोई बातचीत नहीं हुई। इसके बाद भी रेप का आरोप लगा दिया। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि गायत्री ने जो भी बातें कहीं हैं, उसे रिकॉर्ड कर लिया गया है।
फिलहाल पीड़िता के बयान और गायत्री सहित अन्य आरोपियों व पीड़िता के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल व लोकेशन से काफी कुछ स्पष्ट हो गया है। गायत्री के बयान कोर्ट के समक्ष रखे जाएंगे।