फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी कांड में फंसी पूर्व मिस जम्मू का एक और कारनामा, एक्टर बनाने के नाम पर 200 करोड़ की ठगी

Mon, 11 Dec 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
सेक्स सीडी कांड में फंसी पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता की विभूतिखंड स्थित कंपनी एंपरर मीडिया एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड एक्टर बनाने के नाम पर ठगी कर रही है। विभूतिखंड थाना में फैजाबाद के अखंड सिंह ने पूर्व मिस जम्मू सहित कंपनी के सीईओ शत्रुघन सिंह, सीएमडी नरेश कुमार व सेल्स ऑफीसर प्रदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है जबकि ठगी के शिकार दस से ज्यादा लोग पुलिस के संपर्क में हैं। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी पूर्व मिस जम्मू की कंपनी पर ठगी करने के आरोप हैं।
विज्ञापन

2 of 6
विभूतिखंड थाना के दरोगा व केस के विवेचक फनीश कुमार सिंह ने बताया कि एंपरर मीडिया एंड इंटरटेनमेंट कंपनी का ऑफिस साइबर हाइट्स बिल्डिंग के तृतीय तल पर है। कंपनी फिल्मों और टीवी सीरियल में एक्टर बनने का ख्वाब देखने वाले युवाओं को झांसा देकर ठगी कर रही है। एक्टर बनाने के नाम पर युवक-युवतियों से रुपये जमा कराए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
11 महीने में रुपये दोगुने करने का भी लालच दिया जाता है। इसके बाद उन्हें प्रति सप्ताह एक निश्चित रकम दी जाती है। फनीश कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी ने कई लोगों से रुपये जमा कराए हैं। फैजाबाद के मिल्कीपुर निवासी अखंड सिंह ने 30 नवंबर को धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज करा दिया है जबकि कई पीड़ित संपर्क में हैं।

4 of 6
पुलिस ने कंपनी के ऑफिस में जाकर छानबीन की तो कोई भी आरोपी नहीं मिला। ऑफिस के स्टाफ का कहना था कि डायरेक्टर से लेकर सीईओ व अन्य आरोपी यहां कभी-कभी ही आते हैं। फिलहाल पुलिस ने कंपनी का एक्सिस बैंक व एसबीआई की हाईकोर्ट शाखा स्थित अकाउंट सीज कर दिए हैं। एक्सिस बैंक के अकाउंट में सवा करोड़ रुपये जमा हैं जबकि एसबीआई के अकाउंट में सात लाख रुपया है। कंपनी के कई अन्य अकाउंट भी थे जिन्हें पहले ही सीज कराया जा चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
कंपनी के अधिकारियों के बीच भी चल रहा है विवाद
विवेचक फनीश कुमार सिंह ने बताया कि एंपरर मीडिया एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर व पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता और सीईओ शत्रुघन सिंह के बीच भी विवाद चल रहा है। विवाद के चलते ही एक-दूसरे ने कंपनी के कई अकाउंट सीज करा दिए थे। यह भी पता चला है कि दोनों ने एंपरर के अलावा कई अन्य कंपनियां भी बना रखी हैं। पुलिस आरोपियों की अन्य कंपनियों के बारे में भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
200 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगने की आशंका
विभूतिखंड पुलिस का कहना है कि कंपनी ने प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में ऑफिस खोलकर सैकड़ों युवाओं को ठगी का शिकार बनाया। विवेचक फनीश कुमार सिंह ने 200 करोड़ से ज्यादा रुपये ठगे जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि कंपनी के खिलाफ कई जनपदों में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। लखनऊ में भी कंपनी के कई और शिकार सामने आ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें