फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घना कोहरा बना काल, शहीद पथ पर खडे़ डम्पर में घुसा ट्रक, कारोबारी की मौत

Fri, 19 Jan 2018 01:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डंफर में घुसा ट्रक
लखनऊ के गोसाईंगंज के शहीद पथ पर बुधवार देर रात खड़े डम्पर में घने कोहरे के बीच ट्रक घुस गया। हादसे में कोयला कारोबारी कमलेश मौर्या (52) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। कोयला कारोबारी के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
डंफर में घुसा ट्रक
मूलरूप से सीतापुर के मिश्रिख हरदोईया निवासी कमलेश लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित भुअर गांव में परिवार के साथ रहते हैं। बेटे पंकज मौर्या ने बताया कि घर के पास ही कमलेश की कोयले की दुकान है। वह बुधवार सुबह रायबरेली कोयला लेने गए थे। रात को वहां से लौटते समय जीडी गोयनका स्कूल के सामने शहीद पथ पर डंपर के पीछे लगा पटरा खिसक गया।

डंपर रोकर उसे ठीक करने लगे, तभी पीछे से आ रही ट्रक को कोहरे में डंपर दिखा नहीं और टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच कुचल कर कमलेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसे में बाराबंकी निवासी ट्रक चालक नन्हें और हेल्पर सिज्जू गंभीर रूप से घायल हो गए। गोसाईंगंज पुलिस ने दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। कमलेश के परिवार में पत्नी कमला, चार बेटे पंकज, रजनीश, नीरज व दीपक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डंफर में घुसा ट्रक
पांच घंटे चला रेस्क्यू, ट्रक काटकर निकाले गए घायल
पुलिस के मुताबिक, टीम ट्रक में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद ट्रक व डंपर को अलग करने के लिए जेसीबी और क्रेन मंगाए। इसी बीच फायर सर्विस को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पीजीआई फायर स्टेशन की टीम पहुंची। टीम ने सुबह चार बजे से रेस्क्यू शुरू किया। ट्रक इतनी रफ्तार में था कि उसका पूरा अगला हिस्सा डंपर में घुस गया। ट्रक को क्रेन व जेसीबी की मदद से खींचकर अलग किया गया। इसके बाद ट्रक के अगले हिस्से को काटकर चालक नन्हे और हेल्पर सिज्जू को बाहर निकाला गया। दोनों ट्रक के अंदर फंस जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

4 of 5
दुर्घटना ग्रस्त कार।
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा
एसओ गोसाईंगंज विद्यासागर पाल ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार तड़के करीब 2.45 बजे हुआ था। उस वक्त कोहरा काफी घना था। डंपर में ट्रक के पीछे से टक्कर मारने के बाद एक के बाद एक तीन ट्रक और टकरा गए। वहीं हादसे में पीछे से आ रही एक कार भी हादसे का शिकार हो गई। पीछे से भिड़े अन्य तीन ट्रक मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए। वह कुछ देर बाद लेकर चले गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार युवक भी हल्के चोटिल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर लगा जाम।
हादसे के कारण शहीद पथ का एक लेन पूरी तरह से जाम की चपेट में आ गया। रेस्क्यू से ज्यादा पुलिस को जाम खुलवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शहीद पथ पर लगे जाम को समाप्त कराया। इसके बाद रेस्क्यू कार्य ठीक से शुरू हो सका। एसओ के मुताबिक हादसे के शिकार हुए दोनों वाहनों को क्रेन के जरिए थाने पहुंचा दिया गया है, ताकि हाइवे पर जाम न लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें