फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के पूर्व अधिकारी बोले- इतनी कार्रवाई से नहीं सुधरेगा बेशर्म पाकिस्तान,आर्थिक रूप से तोड़ना होगा

Wed, 27 Feb 2019 03:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
एयर स्ट्राइक - फोटो : amar ujala
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की आक्रामक कार्रवाई से गदगद पूर्व सैनिकों ने भारतीय वायु सेना व सरकार की तारीफ की है साथ ही ये भी कहा कि पाकिस्तान एक बेशर्म मुल्क है जो कि अपने यहां आतंकियों की पौध तैयार करता है। ये इतने से ही नहीं सुधरेगा। पाकिस्तान को आर्थिक रूप से तोड़ना होगा। हमारी सेना व सरकार ऐसा करने में सक्षम है।

आपको बता दें कि मंगलवार को भारतीय वायु सेना ने अद्भुत साहस का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के तीन ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया था। पाकिस्तान ने पहले तो इस हमले को नकारने की कोशिश की पर उनका झूठ बेनकाब हो गया।

वहीं, इस कार्रवाई पर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारीजनों ने वायु सेना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। जानें, पूर्व सैनिकों ने भारत के नेतृत्व व वायु सेना की कार्रवाई पर क्या कहा?
विज्ञापन

2 of 8
एयर स्ट्राइक - फोटो : amar ujala
शहीद की माँ बोलीं- सारे बेटे सुरक्षित लौट आए इससे बड़ी खुशी क्या होगी
एपीजीआई शौर्य चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट हरि सिंह बिष्ट की माँ शांति बिष्ट भारत की तड़के आतंक ठिकानों पर की गई कार्रवाई सुनने के बाद खुशी से फूली नहीं समा रही थीं। भारतीस सेना के जवानों पर गवर्म जताते हुये उन्होंने कहा कि इस आपरेशन में सबसे अच्छी बात ये रही कि हमारी तरफ  से आपरेशन में शामिल हुए सारे बेटे हमला कर सुरक्षित वापस लौट आये और दुश्मन को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसकी सबसे ज्यादा खुशी है। माँ शांति बिष्ट ने बताया 21 जुलाई 2000 को जम्मू के पुंछ में आतंकी अबू हमजा, छोटा तुर्की समेत उनके कुल चार साथियों से मुठभेड़ के दौरान सभी को मार गिराने के दौरान बेटा हरि सिंह भी शहीद हो गया था जिसे मरणोपरांत शौर्य चक्र मिला। सेना के जवानों के एक्शन पर पिता पूरण सिंह बिष्ट, बहन मोनिका बिष्ट भी खुश दिखीं।

 
विज्ञापन

3 of 8
एयर स्ट्राइक - फोटो : amar ujala
अभी और कार्रवाई की जरूरत
सेनानी विहार निवासी रिटायर्ड कैप्टन ऐके सिंह ने एयरफोर्स की इस इस कार्रवाई को कम बताते हुए अभी और एक्शन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है इतनी कार्रवाई से पाकिस्तान नही सुधर सकता है।

4 of 8
एयर स्ट्राइक - फोटो : amar ujala
इतने में नहीं सुधरेगा बेशर्म पाकिस्तान
पीजीआई न्यू डिफेन्स कालोनी में रहने वाले रिटायर कर्नल शत्रुघ्न ने कहा कि भारत सरकार की इस कार्यवाही से देश की जनता, सेना में उत्साह है। आतंकवाद को ख़त्म करने के लिये हमें इसके आगे बढ़कर भी कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 8
एयर स्ट्राइक - फोटो : amar ujala
सेना के पूर्व अधिकारी बोले जोश वेरी हाई..
भारत की कार्यवाही पर सेना के पूर्व अधिकारियों ने भी खुशी जताई है। सैनिक नगर में रहने वाले बिग्रेडियर पीएस यादव ने कहा भारत की ये एअर स्ट्राईक सराहनीय है, ऐसे एक्शन से देशवासियों का सेना का मनोबल बढ़ता है, अब आतंक की कमर टूटेगी। लेफ्टिनेंट कर्नल एएस मिश्र ने कहा भारत ने अतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करके ये सन्देश दिया कि भारत के खिलाफ  साजिश बनाने वाले आतंकवादी कहीं भी हों, किसी की भी सरपरस्ती में उन्हें बक्शा नहीं जायेगा। कोई बचा नहीं पायेगा और कड़ी कार्यवाही होगी। लेफ्टिनेंट कर्नल जेबी सुमन ने भारत की कार्यवाही पर हाई हुये जोश को दर्शाते हुये कहा कि आखिरकार आतंकवादियों ने सोंच क्या रखा था। उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। लेकिन अब उन्हें भी अहसास हो गया होगा कि सीमा पार की धरती जहां वो आतंक के लांचिंग पैड डवलप करेंगे, वहां पर भी वो सुरक्षित नहीं है। वहां भी मारा जायेगा, घुस कर मारा जायेगा। सैनिक नगर निवासी सुन्दर सिंह ने मिराज से हुये एक्शन पर खुशी जताते हुये सेना को सैल्यूट किया। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा मेजर केपी सिंह इस समय शांति सेना में सूडान में है। पिछले वर्ष वो पुलवामा में पोस्ट था।

 
विज्ञापन

6 of 8
एयर स्ट्राइक - फोटो : amar ujala
आर्थिक रूप से तोड़ना होगा
रिटायर्ड कर्नल अनूप सिंह ने कहा आर्थिक रूप से तोड़ना होगा कि एक्शन के साथ ही पाकिस्तान को आर्थिक रूप से भी तोड़ना होगा तभी वो पूरी तरह से टूटेगा। कर्नल रघुवर सिंह भंडारी ने बताया 71 की लड़ाई में वह लोंगेवाला में पोस्ट थे, तब पाकिस्तान को वहां मुंह की खानी पड़ी थी पाकिस्तान को हर तरह से हमें कमजोर करना होगा। कर्नल आर सी जायसवाल ने बताया कारगिल फर्स्ट की लड़ाई जब 90 केदशक में हुई थी तो उस लड़ाई में थे। जहां पाकिस्तान को भागना पड़ा था पाकिस्तान एक झूठा देश है उस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। कर्नल एसएस सजवान ने बताया भारत सरकार की कार्रवाई से सेना और देश के जवानों, युवाओं का मनोबल बढ़ाया है।
विज्ञापन

7 of 8
एयर स्ट्राइक - फोटो : amar ujala
खुशी से रो पड़े पूर्व सैनिक
पीजीआई मीरा बिहार कालोनी में रहने वाले सेना से रिटायर सूबेदार कामता सिंह ने कहा सुबह सुबह टीवी पर खबर देखी तो अनायास ही आँखों से खुसी के आंसू निकल आये। लगा कि आज हमने अपने शहीद जवानों के लिये कुछ किया है। सूबेदार एससी राय ने कहा हमेशा से आतंकवाद का दंश झेल रहे भारत ने पहले इसी तरह की प्रतिक्रिया दी होती तो आज हमें इतना आतंकवाद न झेलना पड़ता। रिटायर हवलदार अभय पांडेय ने सरकार के कदम की सराहना करते हुए इसे देश की जीत बताया।
विज्ञापन

8 of 8
एयर स्ट्राइक - फोटो : amar ujala
इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कुछ भी संभव
1965 की पाकिस्तान की लड़ाई में इंग्लैण्ड के नामी फ ाइटर प्लेन को सूरतगढ़ से लेकर उड़े ग्रुप कैप्टन एसके त्रिपाठी ने तब महज 90 मिनट में उड़ान भर कर पाकिस्तान में तबाही मचाई थी। फिर डेढ़ घंटे में वापस लौट आये। इस दौरान उन्होंने सीमा के पास पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में पड़ने वाली  एक रेलवे लाईन को उड़ा दिया। लगभग 80 वर्ष के हो चुके ग्रुप कैप्टन त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने मिग 21 को भी उड़ाया है। आज 21 मिनट में भारत के मिराज 2000 के द्वारा सफल आपरेशन किया गया है। तमाम ठिकाने ध्वस्त किये गये, सारे जवान प्लेन सुरक्षित लौट आये इसका मतलब प्लानिंग एंव गोपनीयता सालिड रही। इसकी एयर फोर्स के द्वारा की गयी कार्रवाई पर ख़ुश दिखे रहे ग्रुप कैप्टन त्रिपाठी ने कहा कि अगर इच्छा शक्ति मजबूत हो तो कुछ भी संभव है। भारत सरकार ने आतंकवाद को ख़त्म करने का अगर बीड़ा उठा लिया तो सेना इसे समाप्त करके ही मानेगी। कभी किसी जमाने में राजेश पायलट को जहाज चलाना सिखा चुके कैप्टन त्रिपाठी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा केशव त्रिपाठी नेवी में कैप्टन है। इस समय मुम्बई में तैनात है। उनकी पत्नी दीपा त्रिपाठी बताती है आज फाइटर प्लेन से हुई कार्रवाई को जब कैप्टन त्रिपाठी ने टीवी पर देखा तो इनकी खुशी के दिन भर टीवी केसामने ही बैठे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें