फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अवध के पांच जिलों में बाढ़ से दहशत, दो डूबे एक की मौत, तस्वीरें

Sun, 09 Jul 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
फैजाबाद, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच व सीतापुर में बाढ़ से दहशत बढ़ गई है। घाघरा खतरे के निशान को पार कर गई है तो उफनाई सरयू भी लाल निशान की आरे बढ़ रही है। गोंडा में एक किशोर व बच्चा बिसुही नदी में डूब गए। किशोरी का शव मिल गया है। बच्चे की तलाश अभी जारी है। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। (बाराबंकी के मांझा गांव में पानी घुसने पर चारपाई पर खाना खाते ग्रामीण।)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बाराबंकी जिले में आधा दर्जन और गांवों समेत 40 गांवों में पानी भरा है। घाघरा खतरे के निशान से 5 सेमी ऊपर बह रही है। कई परिवारों ने एल्गिन-चरसड़ी बांध पर शरण लिया है। घाघरा पार बसे रामसनेहीघाट व सिरौलीगौसपुर तहसील के रायपुर मांझा, परसावल, नैपुरा, कमियार गांव पानी में डूबे हैं। (बाराबंकी के एल्गिन-चरसड़ी बांध के पास उफनाई घाघरा।)
विज्ञापन

3 of 5
बहराइच में घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे का निशान पार गई। कायमपुर-जरमापुर मार्ग पर पानी आने से आवागमन ठप हो गया है। लोगों को अभी तक प्रशासनिक मदद नहीं मिली। सीतापुर के रेउसा में घाघरा का कटान जारी है। (नेपाल से छोड़ गए पानी के बाद बहराइच, गोंडा व बाराबकी जिलों की सीमा पर घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज को छूती हुई।)

4 of 5
फैजाबाद में सरयू खतरे के निशान से महज 50 सेमी. नीचे रह गई है। रौनाही बंधे के निकट बसे गांवों सल्लाह पुरवा व सरायनासिर की पांच बीघा भूमि कटकर नदी में समा गई। वहीं बिल्वहरि बंधे के पास के गांव सरायराशी व राय हलवारा से पलायन जारी है। (अयोध्या में लगातार बढ़ रहा है सरयू नदी का पानी।)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहराइच में महसी में बाढ़ के पानी से घिरा कायमपुर-जरमापुर मार्ग व रास्ता पार करते बच्चे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें