भीषण बाढ़ ने यूपी के 24 जिलों में तबाही मचा रखी है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार यूपी के 20 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। रविवार तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ का सर्वाधिक असर पूर्वी जिलों में देखा जा रहा है। (सिद्घार्थनगर जिले में बाढ़ से घिरे लोगों की यह तस्वीर नेशनल डिसास्टर रिस्पॉन्स फोर्स ने जारी की है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने रविवार को जब इन इलाकों में खाने के पैकेट व राहत सामग्री गिराई तो लोग उम्मीद भरी निगाहों से उनकी ओर देखने लगे। कई जिलों में हालात ऐसे हैं कि लोग राहत सामग्री के भरोसे ही रह गए हैं।)
विज्ञापन
2 of 9
वहीं, प्रदेश के अवध क्षेत्र में कहर ढा रहीं नदियां अब तक 67 से अधिक जिंदगियां लील चुकी हैं। बाढ़ से कई गांवों का वजूद मिट चुका है। घर, मवेशी भी सैलाब में बह गए। हालात इतने खराब हैं कि लोग घरों की छतों व छप्परों में दिन काट रहे हैं। घाघरा, सरयू, शारदा, राप्ती में आए उफान से हजारों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो चुकी है। प्रशासन के राहत पहुंचाने के दावे महज कागजी साबित हो रहे हैं। (अंबेडकरनगर के माझा कम्हरिया में सरयू नदी की बाढ़ के चलते लोग इस तरह आवागमन के लिए विवश हैं।)
विज्ञापन
3 of 9
बाराबंकी में बाढ़ से अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। इनमें रामकरन, शिवा, लवकुश, ईश्वरदीन, पहलवान पांडेय, आरती, अखिलेश, बृजमोहन और हरिश्चंद्र शामिल हैं। डीएम अखिलेश तिवारी नौ मौतों की बात स्वीकार कर रहे हैं। जिले में घाघरा का पानी अभी भी गांवों में तबाही मचा रहा है। यहां एनडीआरएफ मदद में जुटी है।
4 of 9
श्रावस्ती जिले में राप्ती की बाढ़ से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं एक शव नदी की धारा में आगे बह गया। अपर पुलिस अधीक्षक पुत्तूराम ने बताया विभिन्न थानों से बाढ़ के दौरान डूबे या नदी में पाए गए पांच शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
उधर, बहराइच में अब तक 15, बलरामपुर जिले में राप्ती ने 16 जबकि गोंडा जिले में अब तक बाढ़ में डूबकर आठ लोगों की मौत हुई हैं। सीतापुर में अब तक बाढ़ के पानी में डूबने से नौ की मौत हो चुकी है। रविवार को अकेले जिले में छह बच्चों की डूबकर मौत हो गई। इनमें से तीन सगे भाई हैं। एडीएम राकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार से पहले हुई चार में से तीन मौतें ही बाढ़ के पानी में डूबने से हुई हैं। सरयू में डूबने से अंबेडकरनगर के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 9
बहराइच में सड़क पर पानी भर जाने से लोग इस तरह आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 9
बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र के नयापुरवा गांव से नाव द्वारा बंधे की तरफ सामान लेकर आते बच्चे व बड़े।