फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में जुलाई से शुरू होगा हज उड़ान का सिलसिला, यहां देखें डिटेल

Sat, 09 Jun 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : amar ujala
हज यात्रियों की उड़ान का सिलसिला 14 जुलाई से शुरू हो जाएगा, जो 31 जुलाई तक चलेगा। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से 15,000 हज यात्री सऊदी अरब रवाना होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेमो
राज्य हज कमेटी ने संबंधित विभागों को पत्र भेजकर हज यात्रियों के लिए व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। एयरपोर्ट से प्रतिदिन दो से तीन उड़ानें हज यात्रियों को सऊदी  अरब लेकर जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
यात्रियों को उड़ान से 48 घंटा पहले सरोजनीनगर  स्थित अली मियां मेमोरियल हज हाउस में रिपोर्ट करना होगा और 24 घंटा पहले औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए हज हाउस में प्रवास करना  होगा। राज्य हज कमेटी ने हज यात्रियों के साथ सिर्फ एक खिदमतगार को ही हज हाउस के अंदर जाने की अनुमति दी है। 

4 of 5
- फोटो : डेमो
कमेटी के सचिव विनीत श्रीवास्तव ने बताया कि एक समय में हज हाउस के अंदर करीब 2500 हज यात्री, खिदमतगार व कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
इनकी व्यवस्था के लिए कमेटी ने जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, जल संस्थान, स्वास्थ्य-चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, दूर संचार विभाग, परिवहन निगम, संबंधित बैंक, जल निगम को पत्र भेजकर अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें