लखनऊ के निराला नगर स्थित ग्लोब हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दूसरी मंजिल के सेमी प्राईवेट वार्ड में लगी आग से पूरे फ्लोर पर धुआं भर गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। जान बचाकर भागने में तीन लड़कियां जख्मी हुई हैं। खिड़की तोड़कर कूदने में एक की रीढ़ की हड्डी टूट गई है, उसे ऑईकॉन हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
globe hospital
- फोटो : amar ujala
हॉस्पिटल में मौजूद तीमारदारों ने बताया कि सुबह सेकेंड फ्लोर पर करीब 15 से 20 मरीज और लगभग उतने ही तीमारदार मौजूद थे। आठ बजे के करीब अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ। लोग कुछ समझ पाते इतने में तेज लपटें उठीं तो भगदड़ मच गई। लोग मरीजों को लेकर भागने लगे।
विज्ञापन
3 of 6
globe hospital
- फोटो : amar ujala
कुछ ही मिनटों में लपटें तो बुझ गईं लेकिन धुआं बढ़ता ही गया। देखते ही देखते पूरा फ्लोर धुएं से भर गया। डरे सहमें मरीज और तीमारदार शोर मचाते हुए नीचे की ओर भागने लगे।
4 of 6
globe hospital
इसी बीच वार्ड की खिड़की तोड़कर वैष्णवी और कीर्ति कपूर भागीं। वैष्णवी ने दूसरे मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि रस्सा पकड़कर उतरने में कीर्ति के हाथ छिल गए। (फोटो में टूटा हुआ खिड़की का शीशा)।
विज्ञापन
5 of 6
globe hospital
- फोटो : amar ujala
वैष्णवी को तत्काल सामने ही स्थित विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ऑईकॉन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, भगदड़ के दौरान गिरने से गुनगुन भी जख्मी हुई है। (घायल वैष्णवी और कीर्ति )
हॉस्पिटल के मालिक डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि जिस वक्त घटना हुई मैं राउंड पर ही था। तत्काल पावर सप्लाई बंद करा दी गई और फायर एक्सटिंग्यूशर से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। कुछ देर के लिए धुआं था लेकिन उससे कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एसी में शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ। अब स्थिति सामान्य है।