लखनऊ के बंथरा इलाके में बुधवार देर रात करीब तीन बजे कपड़े की दुकान में आग लगने से तीन करोड़ का माल जलकर राख हो गया। भागने में दो लोग और आग बुझाने में एक घायल हुआ है। दमकल की 25 गाड़ियों ने मिलकर सुबह 11 बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
2 of 8
fire in shop
- फोटो : amar ujala
बंथरा निवासी शिवकुमार साहू पुत्र रामनारायण साहू का मेन मार्केट में ही मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर वे साहू फैशन के नाम से कपड़े की दुकान संचालित करते हैं, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर गोडाउन बना रखा है। दूसरे फ्लोर पर 10 सदस्यीय परिवार रहता था।
विज्ञापन
3 of 8
fire in shop
- फोटो : amar ujala
शिवकुमार ने बताया कि होली के कारण इस समय दुकान में भीड़ चल रही है। दो दिन पहले ही वे नया स्टॉक लेकर आए थे। शिवकुमार के अनुसार बुधवार रात दुकान बंद करने में देर हो गई। रात करीब एक बजे वे सोए हैं। परिवार के अन्य लोग सो चुके थे।
4 of 8
fire in shop
- फोटो : amar ujala
दुकान मालिक ने बताया कि रात तीन बजे के परिवार के लोगों ने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी। सभी ने समझा कि डकैत घुस आए हैं लेकिन जब खिड़की से झांका तो देखा कि एक रोडवेज बस का चालक चिल्लाकर कह रहा था कि आग लग गई है।
विज्ञापन
5 of 8
fire in shop
- फोटो : amar ujala
घर के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग उतरने लगे तो देखा कि गोडाउन में धुआं फैला था। फिर सभी दीवार फांदकर दूसरे के घर में सभी उतरने लगे। इसी दौरान शिवकुमार की बहन शशि और उनका बहनोई राजकुमार जख्मी हो गए। हालांकि, अन्य सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
fire in shop
- फोटो : amar ujala
इतने में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और सभी मिलकर आग बुझाने में लग गए। आग बुझाने में शिवकुमार के मित्र राजेश निवासी हरौनी झुलस गए। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकीं।
विज्ञापन
7 of 8
fire in shop
- फोटो : amar ujala
इसके बाद और गाड़ियां बुलाई गईं। फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों ने मिलकर करीब आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया। शिवकुमार के अनुसार करीब तीन करोड़ का माल जलकर राख हो गया। घायल हुई शिवकुमार की बहन, बहनोई और मित्र को एसकेडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।